गोरखपुर। हस्तशिल्पियों के तकनीकी उन्नयन के लिए आंबेडकर हस्तशिल्प विकास योजना के तहत आधुनिक टूल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में गोरखपुर के 50 टेराकोटा हस्तशिल्पियों को औरंगाबाद में निशुल्क इलेक्ट्रिक चॉक (इलेक्ट्रिक पाटर व्हील) उपलब्ध कराया गया। यह किट टेराकोटा टूल किट्स वितरण कार्यक्रम के तहत वस्त्र मंत्रालय के कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प और हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से दिए गए। हस्तशिल्प सेवा केंद्र वाराणसी के एपीओ रामजी त्रिपाठी ने बताया कि हस्तशिल्पियों के व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए यह किट उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर डाॅ. सैयद जमाल अहमद, सुनील कुमार साहनी, राजकुमार, संदीप मिश्र, लक्ष्मी चंद, सैयद दानिश जमाल, फूलचंद प्रजापति, रोहित प्रजापति, कुसुम देवी, अनिकेत, बेचन लाल, सूर्य शक्ति, संतोष निषाद, ज्ञानेंद्र, अमित श्रीवास्तव, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।