- श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के बाल विकास समिति की ओर से आयोजन
गोरखपुर। श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के बाल विकास समिति की ओर से रविवार को मंदिर प्रांगण में बच्चों के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
भारत सरकार द्वारा जी-20 की अध्यक्षता व ऑनलाइन मार्केटिंग विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में सूरजकुंड व रेल विहार के सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल, नवल्स नेशनल एकेडमी, मारवाड़ इंटर कॉलेज, एनई रेलवे हाई सेकेंडरी स्कूल, रैम्पस स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर बालिका विद्यालय, एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर बाल विकास समिति के संयोजक उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत व सह संयोजक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संचालित किया। निर्णायक मंडल में प्रमोद श्रीवास्तव, कृपा शंकर, डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी एवं प्रियंका सिंह रहीं। परिणाम 10 नवंबर को जारी होगा और पुरस्कार वितरण चित्रगुप्त पूजन के पश्चात होगा। संवाद
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आलोक रंजन वर्मा, मंत्री शुभेंदु सिंह श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, रणधीर कुमार श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।