चोरी, लूट , मारपीट में अलग अलग थानाक्षेत्रों से आए 5 बंदियो को बुधवार की शाम को आठ हफ्ते की अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। सुबह जेल पहुंचे मजिस्ट्रेट ने जमानत दी। लॉकडाउन के बाद से सुप्रीम के कोर्ट के निर्देश पर अबतक जेल से 206 बंदी अंतरिम जमानत पर, 26 बंदी पैरोल पर रिहा हुए हैं।
वहीं 15 बंदी स्थाई जमानत पर रिहा हुए है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ रामधनी ने बताया कि पांच बंदियो को रिहा किया गया है।