फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्लेसमेंट ड्राइव में 450 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण, 13 का चयन

Fri, 05 Jan 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के तहत टीम जीरो कंपनी ने विश्वविद्यालय के 13 विद्यार्थियों को अंतिम रूप में चयनित किया है। जबकि गूगल फॉर्म के माध्यम से 450 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 194 लिखित परीक्षा में शामिल हुए। इसके बाद 90 विद्यार्थी ग्रुप डिस्कशन के योग्य पाए गए जिसमें से 34 विद्यार्थियों को साक्षात्कार में शामिल किया गया।
विज्ञापन


साक्षात्कार के बाद 13 विद्याथियों का चयन किया गया। जिसमें सृष्टि सिंह, राजन श्रीवास्तव, मेघा कुमारी, प्रगति प्रिया, आयुष विक्रम सिंह, हर्ष निषाद, सूरज सिंह, आस्था त्रिपाठी, शिवम यादव, विनय कुमार, निकिता स्वरूप, मनीष ठाकुर एवं दिव्या भारती शामिल हैं। प्लेसमेंट ड्राइव की प्रक्रिया के दौरान टीम जीरो द्वारा प्लेसमेंट प्रेजेंटेशन भी दिया गया जिसमें विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रो. करुणाकर राम त्रिपाठी, प्रो. शरद कुमार मिश्रा, डॉ. राजू कुमार गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें