छठ पूजा के बाद बड़े शहरों की तरफ लौटने वालों के लिए रविवार को एनईआर में 39 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें से 27 ट्रेनें गोरखपुर समेत पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से चलेंगी। जबकि 12 विशेष ट्रेनें दूसरे जाेन की होंगी, जो पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों से करीब 50 हजार अतिरिक्त यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-सियालदह, गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, बढ़नी-दौराई, गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस, गोरखपुर-पुणे, गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेनें गोरखपुर स्टेशन से चलेंगी। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर, सियालदह-गोरखपुर, दौराई-बढ़नी, आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर, पुणे-गोरखपुर, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी से यात्री गोरखपुर पहुंचेंगे।