फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे 3500 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में 19 से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा 19 मई रविवार से शुरू होगी। रविवार को बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले दिन 3500 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। इसके अलावा विविध अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा 21 और 26 मई को आयोजित की जाएगी।

शुक्रवार को कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी और कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने प्रवेश परीक्षा समिति के साथ समीक्षा बैठक की और जरूरी निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन वृहद स्तर पर हो रहा है। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 19 को होने वाली प्रवेश परीक्षा के साथ ही 21 और 26 मई की परीक्षा की भी तैयारी पूरी है। 21 मई को जीएनएम, बीएससी ऑनर्स, बाॅयोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल बायोकेमिस्ट्री, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी हाॅनर्स एग्रीकल्चर, डी. फाॅर्मा, बी. फाॅर्मा एलोपैथी की प्रवेश परीक्षा होनी है। 26 मई को एएनएम, डिप्लोमा लैब टेक्नीशियन, इमरजेंसी एंड ट्रामा केयर टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्री, ऑर्थोपेडिक एंड प्लास्टर टेक्नीशियन, डायलीसिस टेक्नीशियन, एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर टेक्नीशियन, बीबीए ऑनर्स लॉजिस्टिक्स की परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें