फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 31 शमन मानचित्रों को मिली मंजूरी, जीडीए ने जुटाए 1.80 करोड़ रुपये

Fri, 15 Sep 2023 07:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जीडीए क्षेत्र में 149 शमन मानचित्रों समेत अन्य मामले लंबित हैं। इनमें ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रवूल सिस्टम के अलावा अन्य तरह के मानचित्र शामिल हैं। इन मानचित्रों में आपत्तियों को दूर करने के लिए जीडीए की ओर से सभागार कक्ष में आवेदकों के लिए विशेष आयोजन किया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जीडीए में मानचित्र समाधान दिवस का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। इसमें कुल 50 आवेदकों ने अपने मानचित्रों की गड़बड़ी दूर करने का आवेदन किया। इस दौरान शमन मानचित्रों का निस्तारण करते हुए अधिकारियों ने जीडीए के कोष में 1.80 करोड़ रुपये जुटाए। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि मानचित्रों के लंबित मामलों को निस्तारित करने के लिए 21 सितंबर को दोबारा मानचित्र समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में अनुपस्थित रहने वाले आवेदकों के लंबित मानचित्रों को निरस्त करने की प्रक्रिया भी इसके बाद शुरू की जाएगी।

जीडीए क्षेत्र में 149 शमन मानचित्रों समेत अन्य मामले लंबित हैं। इनमें ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रवूल सिस्टम के अलावा अन्य तरह के मानचित्र शामिल हैं। इन मानचित्रों में आपत्तियों को दूर करने के लिए जीडीए की ओर से सभागार कक्ष में आवेदकों के लिए विशेष आयोजन किया गया। इसमें सचिव यूपी सिंह, टाउन प्लानर हितेश कुमार, अधिशासी अभियंता किशन सिंह, नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें