हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के खाद कारखाना क्षेत्र में बिजली खंभे पर काम करते समय तीन बिजली कर्मचारी शुक्रवार शाम करंट की चपेट में आ गए। तीनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तत्काल भर्ती कराया गया है। तीन कर्मचारियों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 33000 वोल्ट की लाइन के खम्भे पर कैमरा लगाने के लिए कर्मचारी पोल पर चढ़े थे। झटका लगने से तीनों नीचे आ गए।
एचयूआरएल में सुरक्षा से जुड़े कार्य दिल्ली की एक कंपनी करती है। कंपनी में इटावा जिले के एकदिल थाना क्षेत्र के जखवली के कर्मचारी 37 वर्षीय नरेंद्र कुमार, 30 वर्षीय मलखान और 30 वर्षीय मेघराज काम करते हैं। शुक्रवार की शाम खाद कारखाना की चहारदीवारी के बाहर तीनों सीसीटीवी कैमरे लगा रहे थे।