फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में 4 की मौत, 24 घंटे बाद एक युवक की होनी थी सगाई- जानिए कैसे हुआ हादसा

Sat, 31 May 2025 12:44 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/बड़हलगंज

सार

शनिवार की सुबह सिधुआपार ग्राम सभा के गरथौली, करवनिया टोला निवासी सुनील कुमार पुत्र राधे, प्रदुम्न कुमार, अरविंद कुमार पुत्रगण हरिश्चंद्र व राहुल कुमार पुत्र करन एक अपाची मोटरसाइकिल से फोरलेन की तरफ से अपने घर आ रहे थे।
विज्ञापन
मृतक सुनील की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़हलगंज के कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन थोड़ी देर में ही गंभीर रुप से घायल राहुल ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह सिधुआपार ग्राम सभा के गरथौली, करवनिया टोला निवासी सुनील कुमार पुत्र राधे, प्रदुम्न कुमार, अरविंद कुमार पुत्रगण हरिश्चंद्र व राहुल कुमार पुत्र करन मोटरसाइकिल से फोरलेन की तरफ से अपने घर आ रहे थे। अभी वह फोरलेन के सामने सिधुआपार आने के लिए हाइवे पर चढ़ रहे थे कि गोरखपुर की तरफ से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार चारों युवक घायल हो गए।

उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रदुम्न, सुनील व अरविंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। मृतक सुनील के दो पुत्री है। हादसे के बाद पत्नी खुशबू का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, घायल राहुल की 01 जून को सगाई होनी थी।
विज्ञापन


हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। एक सप्ताह पूर्व अरविंद बेंगलुरू से घर आया था। कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल व कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें