फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू मेें पहले दिन 2631 अभ्यर्थियों ने दी शाेध पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन 23 विषयों के लिए आयोजित हुई परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शोध पात्रता परीक्षा-2023 पहले दिन सख्त निगरानी में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कुल 23 विषयों के लिए आयोजित परीक्षा में 2631 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को दो पालियों में 13 विषयों के लिए परीक्षा में करीब 800 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
सोमवार को सुबह की पाली में राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, काॅमर्स, मनोविज्ञान, सांख्यिकी, गृहविज्ञान, गणित, इंवायरमेंटल साइंस, भूगोल और अंग्रेजी की परीक्षा में कुल 1140 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। शाम की पाली में शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, दर्शनशास्त्र, उर्दू, हिंदी, रक्षा अध्ययन, विधि एवं शारीरिक शिक्षा के 1491 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह की पाली में रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर और शाम की पाली में प्राचीन इतिहास, बायोटेक्नालाॅजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, परफार्मिंग आर्ट्स, विजुअल आर्ट्स एवं संस्कृत की परीक्षा संपन्न होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले साल परीक्षा में हुई गड़बड़ी से सबक लेते हुए अभ्यर्थियों की निगरानी के लिए कई स्तर पर व्यापक व्यवस्था की थी।
कुलपति ने किया निरीक्षण
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने परीक्षा के दौरान कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और अभ्यर्थियों से बातचीत की। कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, मुख्य नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय ने भी केंद्राें का लगातार दौरा कर व्यवस्था की निगरानी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें