फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में शामिल होंगी 25 नई बसें, यहां बनेगा नया चार्जिंग प्वाइंट

Fri, 14 Oct 2022 03:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में जल्द ही 25 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो जाएंगी। भटहट और सहजनवां में जमीन की तलाश है, जमीन मिलते ही चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करा दिया जाएगा।  
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक बस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 इलेक्ट्रिक सिटी बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में जल्द ही 25 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने वाली हैं। इसके बाद महानगर में बसों की संख्या 50 हो जाएगी। ऐसे में सफर करने में काफी सहूलियत होगी। दो नए चार्जिंग प्वाइंट बनाने भी की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


महानगर को जो नई बसें मिलेंगी उन्हें विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बस के रूप में चलाने के साथ ही जिले की सभी तहसीलों को मुख्यालयों से जोड़ने की योजना है। वर्तमान में 25 बसों का संचालन भटहट-रानीडीहा, पिपराइच-काली मंदिर, महेसरा-नौसड़, नौसड़-सहजनवां, नौसड़-कौड़ीराम, महेसरा-एयरपोर्ट और महेसरा-पीपीगंज रूट पर हो रहा है। भटहट और सहजनवां में एक-एक चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही हैं।

टूरिस्ट इलेक्ट्रिक बसें भी होंगी संचालित
महानगर में आईं दो बड़ी टूरिस्ट इलेक्ट्रिक बसों का भी संचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा। इन दोनों बसों की कीमत 2.92 करोड़ रुपये है। ये बसें एयरपोर्ट से चिड़ियाघर तक संचालित होंगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में जल्द ही 25 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो जाएंगी। भटहट और सहजनवां में जमीन की तलाश है, जमीन मिलते ही चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करा दिया जाएगा।  
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें