फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 25 लाख लेकर दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, विद्यालय में करवा दी तैनाती भी- जानिए कैसे खुला मामला

Mon, 20 Jan 2025 12:39 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

पीड़ित आकाश ने तहरीर देकर बताया है कि विनय कुमार यादव ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर कई बार में अपने और मित्रों के खाते में 25 लाख रुपये लिए। इसके बाद एक कूट रचित प्रपत्र तैयार कर एक फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था, जिसके आधार पर प्राथमिक विद्यालय बाहोरा दलपतपुर विकासखंड रुद्रपुर में ले जाकर सहायक अध्यापक के पद पर कार्यभार भी ग्रहण करा दिया था।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी के नाम पर 25 लाख रुपये लेने और फर्जी नियुक्ति पत्र पर देवरिया के एक विद्यालय में पद भार ग्रहण करने का मामला सामने आया है। झंगहा क्षेत्र के विश्वनाथपुर निवासी आकाश चंद यादव ने उक्त आरोप लगाते हुए चौरी चौरा थाने में तहरीर देकर देवरिया जिले के भीखमपुर रोड गरुड़पार के मुख्य आरोपी विनय कुमार यादव, महानंद यादव, प्रियंका यादव, रामनाथ यादव समेत पांच अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पीड़ित आकाश ने तहरीर देकर बताया है कि विनय कुमार यादव ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर कई बार में अपने और मित्रों के खाते में 25 लाख रुपये लिए। इसके बाद एक कूट रचित प्रपत्र तैयार कर एक फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था, जिसके आधार पर प्राथमिक विद्यालय बाहोरा दलपतपुर विकासखंड रुद्रपुर में ले जाकर सहायक अध्यापक के पद पर कार्यभार भी ग्रहण करा दिया था, जिसमें करीब पांच माह तक हम अध्यापन का कार्य भी किए थे।

इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया के कार्यालय से पता चला कि विनय कुमार यादव ने जो नियुक्ति पत्र दिया था, वह फर्जी है। विनय कुमार यादव से इस बात को बताया तो उसने कहा कि घबराइए मत आप को कहीं और इससे अच्छे पद पर नियुक्ति करा देंगे। यह कहकर बहुत दिनों तक टालता रहा। जब रुपये वापस मांगे तो सात लाख वापस किया। शेष 18 लाख रुपये हड़प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें