फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रोजा यार्ड रिमाडलिंग के चलते 24 ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
24 जुलाई से सात अगस्त तक अलग-अलग ट्रेनों के संचलन पर पड़ेगा असर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहजहांपुर-लखनऊ खंड के रोजा स्टेशन यार्ड रिमाडलिंग और रोजा-सीतापुर सिटी के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए प्री-नाॅन इंटरलाॅक एवं नाॅन इंटरलाॅक के कारण ब्लॉक लिया जाना है। इसके चलते 24 ट्रेनों का संचलन निरस्त किया गया है। वहीं मार्ग परिवर्तन भी किया गया है। कई ट्रेनों को बीच रास्ते में देर से चलाया जाएगा।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस, जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, दरभंगा-जलंधर सिटी एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, लखनऊ जं.-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, सहरसा -अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त, जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुडी -अमृतसर एक्सप्रेस, कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनें 24 जुलाई से सात अगस्त के बीच अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, कामख्या-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस को कानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा। नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 3 व 4 अगस्त को 75 मिनट की देरी से चलेगी। अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस को 30 मिनट और जम्मूतवी-गुवाहाटी 45 मिनट देर से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें