फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्नातक में पहले दिन 23,975 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Wed, 27 Dec 2023 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न स्नातक कोर्स में 2,33,297 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन कुल 23,975 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने परीक्षाओं की गहन निगरानी की। सुबह की पाली में 2149, दोपहर की पाली में 3101 तथा शाम की पाली में 18725 विद्यार्थी परीक्षा में पंजीकृत थे। विद्यार्थियों ने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दी।
विज्ञापन


परास्नातक परीक्षा में शामिल हुए 12601 विद्यार्थी
मंगलवार को परास्नातक के विभिन्न कोर्स के लिए आयोजित परीक्षाओं में 12,601 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इस दिन आयोजित स्नातक तथा परास्नातक परीक्षा में कुल 1104 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। साथ ही उड़ाका दल को किसी भी परीक्षा केंद्र से कोई भी अनुचित साधन का उपयोग करते हुआ नहीं पाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें