फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रांसफार्मर फुंकने से पूरी रात परेशान रहे 200 परिवार

Wed, 21 Jun 2023 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेव झारखंडी मंदिर के पास 16 घंटे ठप रही बिजली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खोराबार बिजली उपकेंद्र से जुड़े महादेव झारखंडी के पास सोमवार की रात 12 बजे एक ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे पार्वतीनगर मोहल्ले के अलावा आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति गुल हो गई। इसकी वजह से करीब 200 परिवार पूरी रात परेशान रहे। मंगलवार शाम 4 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
पूरी रात बिजली गुल रहने की वजह से सुबह लोगों के घरों में इंवर्टर बैठ गए। सुबह लोगों को दिनचर्या निपटाने के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। पूरे दिन लोग ट्रांसफार्मर बदलने व बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद ट्रांसफार्मर बदलने की कवायद शुरु हुई। शाम 4 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

वहीं, राप्तीनगर बिजली उपकेंद्र के रामजानकी नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में मंगलवार सुबह नौ बजे से बिजली ठप हो गई। इस दौरान एचटी लाइन पर लटक रही पेड़ों की डालियों को काटा गया। दोपहर 12.30 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली। खोराबार व सहारा इस्टेट बिजली उपकेंद्र की एचटी लाइन को अलग करने का काम चलता रहा। इस प्रयास में काफी वक्त बीत गया।
विज्ञापन

दरअसल, दोनों बिजली उपकेंद्रों को एक ही एचटी लाइन से आपूर्ति देने का सिलसिला डेढ़ साल से चल रहा है। ऐसे में केबल पर विद्युत लोड 400 एंपियर से अधिक होने से उपभोक्ताओं को आए दिन ट्रिपिंग व अन्य समस्याओं के कारण बिजली संकट झेलना पड़ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें