महाकुंभ को लेकर रेलवे प्रशासन ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष गाड़ी चला रही है। रविवार से 19 महाकुंभ मेला विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी। पुर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-झूसी-गोरखपुर के मध्य मेला विशेष गाड़ी चलेगी जो गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से दोपहर तीन बजे चलाई जायेगी। गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 10.30 बजे चलाई जायेगी।
इसी के साथ झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, झूसी से रात 11 बजे से चलाई जायेगी। वहीं गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से रात 8.30 बजे से चलाई जायेगी। भटनी-झूसी मेला विशेष गाड़ी, भटनी से शाम सात बजे से चलाई जायेगी।