अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बुधवार को जिले में प्रयागराज से 157 छात्र समेत अन्य जगहों से 178 लोग आए। प्रयागराज से आए छात्रों का थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद उन्हें 14 दिनों तक घर में क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई। जबकि अन्य 21 लोगों को औद्योगिक क्षेत्र में संचालित ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन करा दिया गया। एसडीएम नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज से पांच बसों में 157 छात्र बुधवार को खलीलाबाद आए। जिसमें तीन बसों में आए छात्र एचआर डिग्री कॉलेज और दो बसों में आए छात्र औद्योगिंक क्षेत्र में ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में भेजे गए। आठ लोग इटावा से ओर 13 लोग महोबा से आए ,उन्हें ब्लूमिंग बड्स एकेडमी भेजा गया। डॉक्टरों की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। जांच के बाद प्रयागराज से आए छात्रों से बांड भरवाया गया कि वे अपने- अपने घरों पर 14 दिनों तक क्वारंटीन रहेंगे। जबकि इटावा और महोबा से आए 21 लोगों को ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन करा दिया गया।