आवेदन की तिथि 11 मार्च हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना में 172 व्यावसायिक भूखंड के लिए पंजीकरण कराने की तिथि बढ़ा कर 11 मार्च कर दी गई है। दो मार्च तक भूखंड पंजीकृत कराने से वंचित नागरिक 11 मार्च तक पंजीकरण करा सकते हैं।
प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल, आयुष अस्पताल, पैरामेडिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, स्कूल के लिए भूमि का आवंटन 99 वर्षों की लीज पर नीलामी के माध्यम से होगी।
पंजीकरण विवरण पुस्तिका 1000 रुपये जीएसटी समेत उपलब्ध है। पंजीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राधिकरण के आधिकारिक वेवसाइट WWW.gdagkp.in पर भी उपलब्ध है।