फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राज्यमंत्री का दर्जा दिलाने का झांसा देकर ठग लिए 15 लाख रुपये, अब तलाश कर रही पुलिस

Thu, 07 Mar 2024 05:08 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर शाहपुर के डीआर लाल को शासन में राज्यमंत्री का दर्जा दिलाने का झांसा देकर लखनऊ के आर्थर कौकर ने ठगी कर ली। अधिकारियों के पास बैठाकर आरोपी आर्थर ने डीआर लाल से 15 लाख रुपये की जालसाजी कर ली।
 
विज्ञापन
जालसाजी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई मंत्रियों का करीबी बताकर राज्यमंत्री का दर्जा दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को विश्वास दिलाने के लिए कई बार लखनऊ बुलाकर नेताओं के बीच बैठाकर चाय भी पिलाई।

विज्ञापन


पीड़ित, शाहपुर के बशारतपुर निवासी डीआर लाल ने कैंट थाने में लखनऊ के सिकंदरपुर, दरोगाखेड़ बंधरा निवासी आर्थर कौकर पर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीआर लाल ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि सालभर पहले उनकी मुलाकात आर्थर कौकर से गोरखपुर में हुई थी। आर्थर कौकर ने खुद को भारतीय जनता पार्टी के ईसाई मंच का राष्ट्रीय संयोजक बताया। उसने बताया कि मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों से उसके काफी अच्छे ताल्लुकात हैं। चेयरमैन (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) का एक पद खाली है। वह सिफारिश करके नियुक्ति करा सकता है। इसके लिए कम से कम 15 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन


डीआर लाल ने तहरीर में लिखा है कि उन्होंने आरोपी के खाते में रुपये भेजने की बात कही, लेकिन उसने नकद मांगे। तब कुछ रिश्तेदारों और मित्रों से कर्ज लेकर 13 अप्रैल 2023 को शास्त्री चौक के पास उसे 15 लाख रुपये दे दिए। वह उस दिन गोरखपुर में एक राजनीतिक कार्यक्रम में आया हुआ था।

रुपये लेने के बाद उसने कहा कि दो महीने में चेयरमैन का पद सौंप दिया जाएगा। दो महीने बीत जाने के बाद जब आर्थर कौकर से बात की गई तो वह हीलाहवाली करने लगा। अब उसने रुपये लौटाने से भी इन्कार कर दिया है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें