फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में दूसरे जिलों के 146 शिक्षकों ने ग्रहण किया कार्यभार

Tue, 04 Jul 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरे जिलो से हुआ है 197 शिक्षकों का स्थानांतरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय तबादलों के अंतर्गत दूसरे जिलों से स्थानांतरण कराकर आए 197 शिक्षकों में से 146 शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। रिलीव होने के लिए भी करीब दर्जनभर फाइले आई हैं। मंगलवार से रिलीविंग की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
शिक्षा विभाग ने कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षकों को निर्देश दिया है कि वह आज से बीएसए कार्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। परिषद के सचिवालय द्वारा ऑनलाइन आवंटन होने तक अब उनकी हाजिरी बीएसए कार्यालय में ही प्रतिदिन लगेगी। उनको विद्यालय का आवंटन होने में अभी कुछ दिनों का समय लग सकता है। सोमवार को दूसरे जिलों से पहुंचे करीब 146 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बीएसए कार्यालय में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अंतर जनपदीय स्थानांतरण के अंतर्गत गोरखपुर जिले में कुल 509 शिक्षक आए हैं जबकि 197 शिक्षकों का तबादला गैर जनपद हुआ है। जिले में आए शिक्षकों को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन शासन से ही होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें