संतकबीरनगर। शनिवार को 19 बसों से गुजरात, मुंबई और अन्य जगहों से 1456 प्रवासी निर्माणाधीन जेल के ट्रांजिट सेंटर पहुंचे। जहां मेडिकल टीम ने उनकी स्क्रीनिंग की। उसके बाद संबंधितों से बांड भरवाया गया और फिर 21 दिन तक घरों में क्वारंटीन रहने की हिदायत देकर उन्हें घर भेजवाया दिया गया। एडीएम संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गुजरात, मुंबई आदि जगहों से 19 बसों से 1456 लोग ट्रांजिट सेंटर जिला जेल पर पहुंचे। जिसमें खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के 548, मेंहदावल तहसील क्षेत्र के 524 और धनघटा तहसील क्षेत्र के 382 लोग रहने वाले थे। संबंधितों का मेडिकल टीम ने स्क्रीनिंग किया। फिर उनसे बांड भरवाया गया। उसके बाद सभी को उनकी तहसीलों में भेजवा दिया गया। तहसील प्रशासन सभी को उनके घरों तक पहुंचाएंगा। लोग अपने घरों पर 21 दिन तक क्वारंटीन रहेंगे। इस दौरान कोई घर से बाहर नहीं निकलेंगा। यदि घूमता को कोई पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इनकी निगरानी के लिए समितियां लगी हैं। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारी लगाए गए है।