फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही या हादसा?: लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, फूफा के घर घूमने आई 13 साल की भतीजी की मौत

Wed, 17 Jun 2026 12:31 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

गाजीपुर जिले के सादात निवासी विजय बरनवाल की 13 वर्षीय पुत्री गोपी अपने फूफा सुशील बरनवाल के घर दो दिन पहले आई थी। मंगलवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच घर के एक कमरे में अचानक गोली चल गई। गोली गोपी के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मोहन रोड स्थित एक कारोबारी के घर मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली ने 13 वर्षीय किशोरी की जिंदगी छीन ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली कारोबारी की लाइसेंसी पिस्टल से चली थी। घटना ने हथियारों के रख-रखाव और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के सादात निवासी विजय बरनवाल की 13 वर्षीय पुत्री गोपी अपने फूफा सुशील बरनवाल के घर दो दिन पहले आई थी। मंगलवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच घर के एक कमरे में अचानक गोली चल गई। गोली गोपी के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो किशोरी खून से लथपथ पड़ी मिली।

सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस ने सुशील बरनवाल की लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली गलती से चली, हथियार से छेड़छाड़ हुई या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

वहीं, लाइसेंसी हथियारों की सुरक्षा और उनकी निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल कर रही है। सदर कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार राय ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें