फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सेंट एंड्रयूज कॉलेज का 124 वां स्थापना सप्ताह समारोह आज से

Wed, 22 Nov 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज का 124वां स्थापना सप्ताह समारोह 22 से 29 नवंबर तक कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण 30 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से होगा। सप्ताह भर विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

कॉलेज के मीडिया प्रभारी प्रो. सुशील कुमार राय ने बताया कि 22 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता संपन्न होगी। इसकी समन्वयक डॉ मीनाक्षी जॉन हैं। उसी दिन दोपहर दो बजे पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके समन्वयक प्रो. सुभाष पीडी हैं। इसी तरह 25 को पूर्वाह्न 11 बजे निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके समन्वयक प्रो. अनंत कीर्ति तिवारी हैं। दोपहर एक बजे वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके समन्वयक प्रो. एमआर तनवीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 को दोपहर दो बजे एकल अभिनय प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रो. रविंद्र कुमार इसके समन्वयक हैं। 29 को एक बजे एकल गायन प्रतियोगिता होगी। इसकी समन्वयक प्रो. शीबा हिमानी शर्मा हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के इच्छुक विद्यार्थी संबंधित समन्वयक से संपर्क कर अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें