फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम को जल्द हस्तांतरण होंगी जीडीए की 12 कॉलोनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने हस्तांतरण के लिए मांगी है 20 करोड़ की धनराशि
विज्ञापन

जीडीए की टीम ने कॉलोनियों का सर्वे कर जुटाया आंकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जीडीए की 12 कॉलोनियां जल्द ही नगर निगम को हस्तांतरित होंगी। नगर निगम ने हस्तांतरण के लिए 20 करोड़ की धनराशि मांगी है। जीडीए की टीम ने दो दिन पहले इन कॉलोनियों का दौरा कर नगर निगम द्वारा बताए गए काम का मूल्यांकन किया। अब दोनों विभाग काम का मूल्यांकन कर रकम के निर्धारण पर जुट गए हैं।

जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह और नगर निगम के मुख्य अभियंता के नेतृत्व में दोनाें विभागों की टीमें दो दिन पहले इन कॉलोनियाें में पुन: मूल्यांकन के लिए पहुंची थीं। दोनों टीमों ने वसुंधरा इन्क्लेव, बुद्ध विहार, सिद्धार्थपुरम विस्तार, अमरावती आदि कॉलोनियों का निरीक्षण कर सड़क, नाली आदि का जायजा लिया। इन काॅलोनियों में कुछ स्थानों पर इंटरलांकिंग का काम शेष मिला, जबकि कुछ स्थानों पर नाली का मरम्मत कराना है।
विज्ञापन

दोनों विभागों के अभियंता निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को सौंपने की तैयारी में हैं। अनुमान जताया जा रहा है कि जल्द इन कॉलोनियों के स्थानांतरण का रास्ता साफ हो जाएगा।
-
तीन साल से लटका है हस्तांतरण का मामला

जीडीए व नगर निगम की संयुक्त टीम ने जून 2020 में निरीक्षण करने के बाद 11 योजनाओं को नगर निगम को हस्तातंरण करने का प्रस्ताव बनाया था। उस दौरान संयुक्त निरीक्षण में नगर निगम की ओर से निर्णय लिया गया था कि बुद्ध विहार पार्ट ए, बी, सी, आम्रपाली योजना, अमरावती योजना नगर निगम की सीमा से बाहर होने के कारण निगम को हस्तगत नहीं हो सकती। हालांकि अब ये तीनों योजनाएं भी नगर निगम की सीमा में शामिल हो चुकी हैं। तभी से यह मामला लटका हुआ है।


हस्तांतरण के बाद मिलेंगी सुविधाएं



इन काॅलोनियों के नगर निगम में हस्तांतरण होने के बाद निगम की ओर से यहां सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी और काॅलोनीवासियों से टैक्स भी लिया जाएगा। साफ-सफाई, जलापूर्ति आदि का जिम्मा निगम के पास होगा। काॅलोनियों के हस्तांतरित नहीं होने से यहां के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
-

इन कालोनियों के हस्तांतरण का है प्रस्ताव



वसुंधरा एनक्लेव प्रथम, द्वितीय व तृतीय आवासीय योजना, लोहिया एन्क्लेव प्रथम, द्वितीय व तृतीय आवासीय योजना, वैशाली आवासीय योजना, यशोधरा कुंज आवासीय योजना, अमरावती निकुंज आवासीय योजना, कारपोरेट योजना, बुद्ध विहार आवासीय योजना पार्ट ए, बी एवं सी, आम्रपाली आवासीय योजना, सिद्धार्थपुरम विस्तार आवासीय योजना, गौतम विहार विस्तार आवासीय योजना।
विज्ञापन


वर्जन
जीडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम ने हस्तांतरण के लिए तैयार कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण किया है। जल्द हस्तांतरण को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
-आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें