फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गणतंत्र दिवस परेड के लिए 12 ने पार किया पहला पड़ाव, आगरा में होगा असली इम्तिहान

Thu, 08 Oct 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने की राह में गोरखपुर के 12 एनएसएस स्वयंसेवकों ने पहला पड़ाव पार कर लिया है। अब इनके लिए असली इम्तिहान आगरा में होगा। यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को गणतंत्र दिवस परेड-2027 में शामिल होने का मौका मिलेगा। 21 से 30 नवंबर तक भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में होने वाले प्री-आरडी कैंप में परेड, अनुशासन, शारीरिक दक्षता, सांस्कृतिक प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता के आधार पर आगे का चयन होगा। गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के 14 संस्थानों के 104 एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रो. सत्यपाल सिंह ने बताया कि स्वयंसेवकों ने प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में भाग लिया था। छह स्वयंसेवक व छह स्वयंसेविकाओं का चयन आगरा कैंप के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें