फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साफ हुए 1132 खाली प्लॉट, 463 मालिकों को नोटिस

Thu, 01 Feb 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर निगम अभियान चला रहा है। खाली प्लॉटों में कूड़ा फेंकने पर रोक लगाने के साथ ही उनकी सफाई की जा रही है। खाली प्लाटों पर बाउंड्री वॉल बनाने के लिए जमीन मालिकों को निर्देशित किया गया है।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि खाली प्लॉट पर गंदगी फेंकने से वातावरण प्रदूषित होने के साथ ही संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ती है। इस अभियान के तहत सभी 80 वार्डों में 1132 खाली प्लाटों की सफाई कराने के साथ 463 खाली प्लाटों की मालिकों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि प्लॉट के मालिकों को अपने प्लॉट की चहारदीवारी करा लेनी चाहिए। यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई प्लॉट में कचरा न डाले। उन्होंने कहा कि ऐसे प्लॉट में पौधरोपण भी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें