फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीसीटीवी कैमरे की जद में आए भारत-नेपाल सीमा के 110 अंतर्राष्ट्रीय चेक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 से अधिक जगहों पर बिजली की समस्या आने पर बैट्री की व्यवस्था की गई, ड्रोन से होगा गश्त
विज्ञापन

- एडीजी ने की समीक्षा, अब एसएसबी, पुलिस और सीआरपीएफ जवान की संयुक्त टीम करेगी निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा सख्त कर दी गई है। एडीजी डॉ. केएस प्रताप ने समीक्षा कर सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है। 110 अंतर्राष्ट्रीय में से 20 से अधिक चेक पोस्ट पर बिजली की समस्या सामने आने पर वहां बैट्री का विकल्प दे दिया गया है, ताकि 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी हो सके। इसके अलावा पुलिस, एसएसबी और सीआरपीएफ के जवान संयुक्त रूप से सीमा पर गश्त करेंगे। साथ ही ड्रोन से भी नियमित गश्त किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, एडीजी ने इसे लेकर नेपाल राष्ट्र एवं बिहार राज्य के अधिकारियों के साथ मीटिंग भी कर लिया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य के कुल 07 जनपदों की सीमा नेपाल राष्ट्र से मिलती है। जिसमें कुल 110 अन्तर्राष्ट्रीय चेक पोस्ट स्थित हैं, जो सीसीटीवी कैमरों के जद में आ गए हैं। साथ ही इस सीमा पर आपसी समन्वय से उत्तर प्रदेश पुलिस एवं एसएसबी द्वारा निरंतर सतर्कता रखते हुए ज्वाइंट पेट्रोलिंग करेंगे। इन सभी कार्यवाहियों में नेपाल राष्ट्र के नेपाल प्रहरी पुलिस ऑफ नेपाल का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसके अतरिक्त अवैध शराब, मादक पदार्थ व अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु ड्रोन सर्विलांस का भी उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर एवं पीलीभीत जनपदों की सीमा नेपाल राष्ट्र से लगी हुई हैं, जिसके अन्तर्गत कुल 29 थाने स्थित हैं। इसी प्रकार नेपाल राष्ट्र के 08 जिलों के कुल 26 थानों की सीमा उत्तर प्रदेश राज्य से मिलती है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर दोनों तरफ के प्रत्येक जिलों के जनपद प्रभारी से लेकर थाना प्रभारी तक आपसी समन्वय बनाकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 15 कम्पनियां तैनात हैं। साथ ही 14 कम्पनियां और प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन


कोट
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस, एसएसबी और सीआरपीएफ की संयुक्त गश्त का निर्देश दिया गया है। सीमा पर पड़ने वाले सभी अंतर्राष्ट्रीय चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है, जहां पर भी बिजली की दिक्कत थी, वहां पर बैट्री लगा दिया गया है। चुनाव को लेकर कोई लापरवाही सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. केएस प्रताप, एडीजी गोरखपुर जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें