जीआरपी ने सर्विलांस की मदद से बरामद किए मोबाइल फोन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जीआरपी ने गायब 109 मोबाइल फोन को बरामद कर लिया। शुक्रवार को 21 लोगों को बुलाकर फोन वापस किए गए। फोन पाकर सबके चेहरे खिल गए। कई ने कहा कि सोचा नहीं था कि मोबाइल फोन मिल पाएगा।
एसपी रेलवे डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन गायब होने के बाद जीआरपी की टीम सर्विलांस की मदद से तलाश में जुटी थी। कई दिनों के प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली। 109 मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए। इसकी कीमत 17 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने गगहा के विकास सिंह, नेपाल के श्यामसुंदर, गाजीपुर के कृष्णा यादव, बांसगांव के विनय कुमार, जौनपुर के मनीष कुमार, हीतिश, देवरिया की शुभी सिंह, छत्तीसगढ़ के निलेश कुमार, देवरिया की विशाखा तिवारी, महराजगंज के हरिहर प्रसाद, गोरखनाथ की सन जोहरा, अमेठी के अनूप शुक्ला, आजमगढ़ के विनोद कुमार, गोला के रमेश कुमार पासवान, लखनऊ के दीपक कुमार, बांसगांव की कलावती देवी, बिहार के लोरिक शााह, कुशीनगर की पूनम कुमारी, बिहार की अकृत बाला व महराजगंज के तौफिक का मोबाइल फोन वापस किया है।