फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 30 केंद्रों पर 10,427 छात्र-छात्राओं ने दी प्रायोगिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में 30 केंद्रों पर सोमवार को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, कृषि एवं गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसमें कुल 10,427 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई थी। कुल पांच केंद्रों का निरीक्षण सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ओर से, जबकि आठ का जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने किया। सभी केंद्रोंं की प्रायोगिक परीक्षाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज स्थित कंट्रोल रूम से की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें