10 ट्रेनों से आए 12300 प्रवासी श्रमिक भीषण गर्मी में व्यवस्था संभालने में हो रही दिक्कत अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। विभिन्न प्रांतों से श्रमिकों को लेकर सोमवार को 10 ट्रेनें आईं। इन ट्रेनों से 12300 प्रवासी श्रमिक और उनके परिवार वाले आए। गर्मी के बढ़ने के चलते यात्रियों और ड्यूटी पर लगे सभी कर्मचारियों को काफी असुविधा होने लगी है। ट्रेन से उतरे श्रमिकों को लाइन में लगवाकर थर्मल स्क्रीनिंग कराया गया। इसके बाद उन्हें लंच पैकेट और पानी दिया गया। जीआरपी कंट्रोल रूम के मुताबिक रात 10 बजे कुल10 ट्रेने आ चुकी थीं। उधर, जिला प्रशासन और जीआरपी की ओर से यात्रियों को लंच पैकेट और पानी की बोतलें मुहैया कराया गया। यहां आए यात्रियों को स्क्रीनिंग के बाद 25 से 30 की संख्या में बसों में बैठाकर आगे के लिए रवाना किया गया। व्यवस्था की देखरेख में रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा आरपीएफ, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक सहित सुरक्षा बल व रेलवे कर्मचारी मौजूद थे।