फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खोराबार उपकेंद्र में 10 एमवीए का लगेगा ट्रांसफार्मर

Sun, 29 Oct 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। चौरीचौरा वितरण केंद्र के खोराबार उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाएगी। वितरण केंद्र के सूबा बाजार और रामगढ़ फीडर से जुड़े इलाकों में पहले से बेहतर बिजली मिल सकेगी। इन दोनों फीडर पर अभी पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से आपूर्ति दी जा रही थी। सोमवार को यहां लगे पावर ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा।
अधिशासी अभियंता मनीष झा ने बताया कि आए दिन दोनों फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली संबंधी शिकायतें आती थीं। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि नहीं होने से बिजली आपूर्ति की समस्या बनी रहती थी। शिकायतों पर अधिशासी अभियंता ने ट्रांसफार्मर के क्षमता वृद्धि का एक प्रस्ताव तैयार कर भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के साथ सोमवार को नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। इसके लगने से जंगल सिकरी, रामअवध नगर, सिक्टौर, मिर्जापुर, कोनी, मदरहवां, लालपुर टीकर सहित 50 गांवों के 10 हजार लोगों को पहले से बेहतर बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें