फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर बीआरडी : ट्रॉमा सेंटर में बढ़ाएंगे 10 बेड, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत-बनेगा एचडीयू यूनिट

Mon, 03 Feb 2025 10:51 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

ट्रामा वार्ड में मात्र 10 बेड का आईसीयू है। अधिक मरीज पहुंचने पर उन्हें अंबू बैग से ऑक्सीजन देना पड़ता है। इस असुविधा को देखते हुए आईसीयू वार्ड में बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल काॅलेज के ट्रामा सेंटर में 10 बेड के आईसीयू वार्ड में 10 बेड की क्षमता और बढ़ाई जाएगी। इससे गंभीर रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस वार्ड को पूरी तरह हाई डिपेंडेंसी (एचडीयू) यूनिट बनाया जाएगा। इस वार्ड में अभी केवल पांच बेडों पर ही माॅनीटर हैं।

विज्ञापन


शेष सात बेडों पर भी माॅनीटर लगाए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी एवं ट्रामा वार्ड में हर दिन 150 से अधिक गंभीर मरीज आते हैं। ट्रामा वार्ड में मात्र 10 बेड का आईसीयू है। अधिक मरीज पहुंचने पर उन्हें अंबू बैग से ऑक्सीजन देना पड़ता है।

इस असुविधा को देखते हुए आईसीयू वार्ड में बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है।प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि हमारे पास वेंटीलेटर व बेड उपलब्ध हैं। इससे क्षमता वृद्धि में आसानी होगी। मरीज की हालत स्थिर होने पर उन्हें संबंधित विभाग के वार्ड में रेफर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें