सोशल मीडिया पर क्या कह रहे यूजर्स?
सोशल मीडिया पर फिल्म से को लेकर एक लाइन भी खूब चर्चा में है-
"Good Boys Don't Exist" पहली नजर में यह लाइन काफी controversial लगती है, लेकिन फिल्म इसे एक अलग संदर्भ में पेश करती है। यह उन तथाकथित
"nice guys" की सोच पर सवाल उठाती है जो मानते हैं कि सिर्फ अच्छा होने की वजह से उन्हें किसी का प्यार मिल जाना चाहिए। इंटरनेट पर कई लोग इसे
"Nice Guy Syndrome" पर सबसे तीखा कमेंट बता रहे हैं।
फिल्म यह दिखाती है कि किसी को पसंद करना गलत नहीं है, लेकिन यह मान लेना कि सामने वाला भी आपको प्यार करने के लिए बाध्य है, वहीं से समस्या शुरू होती है। Bear खुद को एक अच्छा इंसान मानता है, लेकिन उसकी एक इच्छा Nikki की पूरी आजादी छीन लेती है। इसी वजह से दर्शकों के बीच यह बहस छिड़ गई है कि फिल्म का असली विलेन कौन है वह जादुई वस्तु या फिर Bear की सोच?
Reddit पर कई दर्शकों ने लिखा कि फिल्म एक
"wish gone wrong" की कहानी है, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि यह एक स्वतंत्र महिला की autonomy खत्म होने की बेहद असहज कहानी है। कई लोगों ने इसे ऐसा हॉरर बताया है जो जंप स्केयर से नहीं, बल्कि इंसानी व्यवहार और रिश्तों की Complication से डर पैदा करता है। यही कारण है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शक उसके बारे में सोचते रहते हैं।
Gen Z साइकोलॉजी के नजर से मूवी को कैसे देख रहे हैं?
साइकोलॉजी के नजर से देखें तो Obsession fantasy love और real love के बीच का फर्क दिखाती है। अक्सर लोग अपने मन में किसी व्यक्ति की एक आदर्श छवि बना लेते हैं और उसी से प्यार करने लगते हैं। लेकिन जब वह कल्पना Reality बन जाती है, तो चीजें खूबसूरत नहीं बल्कि खतरनाक हो सकती हैं। फिल्म इसी भ्रम को तोड़ती है और बताती है कि प्यार तभी तक प्यार है जब तक उसमें दोनों लोगों की स्वतंत्र इच्छा शामिल हो।
शायद यही वजह है कि Obsession सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक conversation बन गई है। Gen Z इसे इसलिए पसंद कर रही है क्योंकि यह उन्हें डराने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करती है। यह फिल्म भूतों या राक्षसों की नहीं, बल्कि
obsession, toxic attachment, consent और romantic fantasies के dark side की कहानी है। और शायद यही कारण है कि इंटरनेट पर लोग कह रहे हैं
"Not Your Average Obsession" है।