फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल एक नौकरी का दौर खत्म: क्या है Lily Padding? Gen Z ने बदल दिए करियर के नियम

Wed, 22 Jul 2026 07:20 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

Gen Z में lily-padding ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें युवा बेहतर सैलरी, नई स्किल्स और करियर ग्रोथ के लिए जल्दी-जल्दी नौकरी बदल रहे हैं। वे Side Hustle और Work-Life Balance को भी प्राथमिकता देते हैं। 

विज्ञापन
जेन -जी जॉब - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक समय था जब लोग एक ही कंपनी में 10-10 साल नौकरी करते थे, लेकिन Gen Z ने इस सोच को पूरी तरह से बदल दिया है। आज के युवा शुरुआत में एक जगह टिकने के बजाय अलग-अलग कंपनियों, नए रोल और नए काम के साथ खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं। इस ट्रेंड को 'Lily Padding' कहा जाता है।

विज्ञापन

करीब 10 साल पहले तक करियर का मतलब था एक कंपनी में लंबे समय तक काम करना और धीरे-धीरे प्रमोशन पाना। लेकिन कोरोना महामारी के बाद इस सोच में काफी बदलाव आया है। अब युवा प्रोफेशनल्स शुरुआती करियर में अलग-अलग रोल और कंपनियों में काम करके अनुभव, नई स्किल्स और बेहतर सैलरी हासिल करना चाहते हैं।

क्या कहती है रिपोर्ट?
करियर और भर्ती से जुड़ी कंपनी Randstad की रिपोर्ट के मुताबिक, Gen Z अपने करियर के शुरुआती पांच वर्षों में औसतन सिर्फ 1.1 साल ही एक नौकरी में रहते हैं। वहीं, Millennials औसतन 1.8 साल तक ही एक नौकरी में टिकते हैं, जबकि उनसे पहले की पीढ़ियां करीब तीन साल तक एक ही कंपनी में काम किया करती थी। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि हर तीन में से एक Gen Z कर्मचारी अगले एक साल के भीतर नौकरी बदलने की योजना बना रहा है। इससे साफ है कि आज के युवाओं के लिए नौकरी बदलना मजबूरी नहीं, बल्कि करियर को बेहतर बनाने की रणनीति बन चुका है।

करियर को लेकर अलग सोच
विशेषज्ञों का मानना है कि 'Lily Padding' सिर्फ बार-बार नौकरी बदलने का ट्रेंड नहीं है, बल्कि यह पारंपरिक करियर मॉडल से अलग सोच को दर्शाता है। पहले लोग एक ही कंपनी में लंबे समय तक काम करके प्रमोशन का इंतजार करते थे, लेकिन Gen Z अलग-अलग अनुभव, नई स्किल्स और बेहतर अवसरों को ज्यादा महत्व दे रहे हैं।

सिर्फ नौकरी नहीं, Side Hustle पर भी फोकस
जॉब और करियर प्लेटफॉर्म Glassdoor के शोध के अनुसार, Gen Z के लगभग 60% (10 में से 6) कर्मचारी अपनी मुख्य नौकरी के साथ कोई न कोई Side Hustle भी करते हैं। यानी वे फ्रीलांसिंग, कंटेंट क्रिएशन, ऑनलाइन बिजनेस या अन्य अतिरिक्त कामों के जरिए अपनी आय बढ़ाने और नई स्किल्स सीखने की कोशिश करते हैं।

मैनेजर बनना अब पहली पसंद नहीं
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 68% Gen Z कर्मचारियों का कहना है कि वे मैनेजमेंट की भूमिका तभी स्वीकार करेंगे, जब उसके साथ मिलने वाली सैलरी वास्तव में आकर्षक होगी। उनके लिए अच्छी कमाई, काम का संतुलन (Work-Life Balance) और मानसिक संतुष्टि ज्यादा अहम है।

अब ऐसा क्यों हो रहा है?
आज की अनिश्चित नौकरी वाली दुनिया में Gen Z किसी एक कंपनी के प्रति लंबे समय तक वफादार रहने के बजाय अपनी स्किल्स और करियर ग्रोथ को ज्यादा महत्व देते हैं। अब एक नौकरी पूरी जिंदगी वाली सोच लगभग खत्म हो चुकी है। कई साल तक एक ही कंपनी में काम करने से भी नौकरी की गारंटी नहीं मिलती। इसलिए Gen Z बेहतर मौके, ज्यादा सीखने और अच्छी सैलरी के लिए जल्दी-जल्दी नौकरी बदलने से नहीं हिचकते। 

कुछ कंपनियां Lily Padding को लेकर अभी भी सतर्क क्यों हैं?
Lily Padding का चलन बढ़ रहा है, लेकिन सभी कंपनियां इसे सकारात्मक नहीं मानतीं। कई इंडस्ट्री और देशों में आज भी लंबे समय तक एक ही कंपनी में काम करना भरोसे और प्रतिबद्धता (Commitment) की निशानी माना जाता है। अगर किसी उम्मीदवार ने कम समय में कई नौकरियां बदली हैं, तो कंपनियों को उसकी स्थिरता (Stability) पर संदेह हो सकता है। नए कर्मचारी की भर्ती, ट्रेनिंग और ऑनबोर्डिंग में कंपनियों का काफी समय और पैसा खर्च होता है। इसलिए वे ऐसे लोगों में निवेश करने से हिचकती हैं, जो जल्द नौकरी छोड़ सकते हैं। अगर कर्मचारी यह स्पष्ट नहीं बता पाता कि हर नई नौकरी से उसने कौन-सी नई स्किल या अनुभव हासिल किया, तो बार-बार नौकरी बदलने की वजह पर भी सवाल उठ सकते हैं।

Lily Padding के क्या हैं फायदे?
  • सोच-समझकर नौकरी बदले तो Lily Padding कर्मचारियों को फायदा होता है।
  • अलग-अलग कंपनियों में काम करने से कर्मचारी की नई स्किल्स तेजी से बढ़ती है।
  • कई इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव मिलता है, जिससे करियर का दायरा बढ़ता है।
  • कर्मचारियों को अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलता है।
  • अलग-अलग कंपनियों के लोगों से जुड़कर मजबूत प्रोफेशनल नेटवर्क बनता है।
  • Lily Padding कर्मचारी अलग-अलग ऑफिस कल्चर को समझ सकते हैं।
विज्ञापन

क्या Lily Padding का कोई संतुलित रास्ता है?
करियर की शुरुआत में सोच-समझकर नौकरी बदलना फायदेमंद हो सकता है। अलग-अलग कंपनियों और वर्क कल्चर का अनुभव इंटर्नशिप या गैप ईयर की तरह नई सीख देता है। लेकिन समय के साथ करियर में स्थिरता (Stability) भी जरूरी हो जाती है। अगर हर नई नौकरी से नई स्किल्स और अनुभव जुड़ते हैं, तो करियर मजबूत बनता है। लेकिन बिना किसी स्पष्ट लक्ष्य के बार-बार नौकरी बदलने से लंबे समय में करियर की ग्रोथ धीमी पड़ सकती है। इसलिए सबसे बड़ी चुनौती यह समझना है कि कब नौकरी बदलना सही है और कब एक जगह टिककर आगे बढ़ना बेहतर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें