3. माइक्रो-वेकेशन (Micro-cation): छोटा ब्रेक, बड़ा असर
युवा साल में एक बड़ी छुट्टी का इंतजार नहीं करते। काम या पढ़ाई से थकान महसूस हुई नहीं कि दो-तीन दिन का छोटा ट्रिप प्लान हो जाता है। ऐसे छोटे सफर मानसिक ताजगी देने का काम करते हैं।
आसान भाषा में: कुछ दिनों का छोटा सफर, जो दिमाग को तरोताजा कर दे।
4. साइड-क्वेस्टिंग (Side-Questing): असली मजा रास्ते में है
कभी किसी अनजान ढाबे पर रुक जाना, किसी छोटी गली में घूम आना, रास्ते में दिखी किसी दिलचस्प जगह को देखने निकल जाना, ये सब साइड-क्वेस्टिंग कहलाता है। इसमें मंजिल से ज्यादा महत्व उन छोटे-छोटे अनुभवों का होता है जो सफर के दौरान मिलते हैं।
आसान भाषा में: यात्रा के दौरान अचानक मिलने वाले अनुभवों का आनंद लेना।
7. मेंटी-बी ट्रैवल (Menty B Travel) : जब जिंदगी भारी लगे, तो निकल पड़ो
कभी-कभी यात्रा की योजना किसी जगह को देखने के लिए नहीं, बल्कि खुद को संभालने के लिए बनाई जाती है। काम का दबाव, पढ़ाई का तनाव या निजी परेशानियां बढ़ जाएं तो कई युवा कुछ दिनों के लिए कहीं दूर चले जाते हैं ताकि मानसिक रूप से खुद को बेहतर महसूस कर सकें।
आसान भाषा में: तनाव से राहत पाने के लिए की गई यात्रा।
8. व्हाय-केशन (Why-cation) : पहले भावना, फिर गंतव्य
इस सोच में लोग पहले यह तय करते हैं कि वे क्या महसूस करना चाहते हैं, शांति, रोमांच, स्वादिष्ट भोजन, प्रकृति या नई संस्कृति। उसके बाद उस अनुभव के मुताबिक जगह चुनी जाती है।
आसान भाषा में: मन की जरूरत के हिसाब से यात्रा चुनना।
9. कैनन इवेंट (Canon Event) : वह सफर जो आपको बदल दे
कभी किसी यात्रा में हुई एक मुलाकात, कोई अप्रत्याशित अनुभव या कोई सीख आपकी सोच बदल देती है। Gen Z ऐसे ही पलों को 'कैनन इवेंट' कहती है। ये वे अनुभव होते हैं जो लंबे समय तक याद रहते हैं और जिंदगी को देखने का नजरिया बदल देते हैं।
आसान भाषा में: ऐसा पल जो आपको पहले जैसा नहीं रहने देता।
आखिर Gen Z चाहती क्या है?
अगर इन सभी ट्रेंड्स को एक साथ देखें, तो साफ दिखाई देता है कि नई पीढ़ी परफेक्ट छुट्टियां नहीं, बल्कि सच्चे अनुभव तलाश रही है। उनके लिए यात्रा अब तस्वीरों और चेकलिस्ट से आगे बढ़कर भावनाओं, यादों और आत्मिक संतुष्टि का हिस्सा बन चुकी है।