फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bare Minimum Left the chat: 443 मीटर की ऊंचाई पर प्रपोजल; क्यों Gen Z के लिए Relationship Goals बन गया ये कपल?

Mon, 06 Jul 2026 03:35 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

एक ऐसा प्रपोजल है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। Gen Z के लिए यह सिर्फ प्यार जताने का तरीका नहीं, बल्कि यह दिखाता है कि अगर कोई सच में चाहता है, तो पूरी कोशिश करता है। इसलिए सोशल मीडिया पर लोग इसे नया Relationship Goals बता रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
वायरल हुआ यह प्रपोजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के  Gen Z सिर्फ रोमांस नहीं, Effort देखते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर Bare Minimum, Green Flag, Main Character Energy और If He/she Wanted To, He/she Would जैसे शब्द ट्रेंड करते रहते हैं। ऐसे में न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की 443 मीटर ऊंची चोटी पर हुआ यह प्रपोजल इंटरनेट के लिए किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।

विज्ञापन


रूस के मशहूर एडवेंचर कपल एंजेला निकोलाउ और इवान कुज़नेत्सोव पहले एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी तक पहुंचे। वहां उन्होंने शांति का संदेश लिखा एक बड़ा काला झंडा लहराया। इसके बाद इवान ने उसी ऊंचाई पर एंजेला को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। वीडियो वायरल होते ही लाखों लोग इसे देखने लगे और कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके प्यार जताने के तरीके पर चर्चा छिड़ गई।

एंजेला और इवान - फोटो : अमर उजाला

कौन हैं एंजेला और इवान?

एंजेला निकोलाउ और इवान कुज़नेत्सोव रूस के रहने वाले हैं और दुनिया के सबसे चर्चित रूफटॉपर्स में गिने जाते हैं। रूफटॉपिंग एक ऐसा एडवेंचर है, जिसमें लोग बिना सुरक्षा उपकरणों के ऊंची इमारतों और टावरों पर चढ़ते हैं। यह बेहद खतरनाक होने के साथ-साथ कई जगह पर  गैरकानूनी भी माना जाता है।

एंजेला बचपन से ही ऊंचाइयों की आदी रही हैं। उनके पिता भी ऊंची इमारतों पर काम करते थे और उन्होंने ही एंजेला को ऊंचाई का डर छोड़ना सिखाया। वहीं इवान, जिन्हें सोशल मीडिया पर Ivan Beerkus के नाम से जाना जाता है, एक एडवेंचर फोटोग्राफर हैं और लंबे समय से दुनिया की ऊंची इमारतों पर चढ़कर तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहे हैं।

दोनों की मुलाकात करीब 2016 में हुई और एडवेंचर के प्रति एक जैसी सोच ने उन्हें करीब ला दिया। इसके बाद उन्होंने चीन, दुबई, हांगकांग और यूरोप की कई ऊंची इमारतों पर साथ मिलकर जोखिम भरे स्टंट किए। उनकी कहानी इतनी चर्चित हुई कि 2024 में नेटफ्लिक्स ने उन पर Skywalkers: A Love Story नाम से डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज की।
विज्ञापन

वायरल - फोटो : अमर उजाला

युवाओं ने इस प्रोपोजल को कैसे देखा?

Gen Z के लिए यह सिर्फ एक प्रपोजल नहीं था। उनके मुताबिक यह अगर कोई सच में चाहता है, तो वह पूरी कोशिश करता है वाली सोच का सबसे बड़ा उदाहरण बन गया। इसलिए सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लिखा गया-'If He Wanted To, He Would.'

कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि 'Bare Minimum just left the chat.' यानी अब सिर्फ फूल देना, कॉफी डेट पर ले जाना या कैंडल-लाइट डिनर प्लान करना भी लोगों को साधारण लगने लगा। किसी ने लिखा, 'Romance is not dead. तो किसी ने कहा, 'यह किसी रोमांटिक फिल्म से भी बड़ा सीन है।'

कुछ लोगों ने इसे 'Main Character Energy" बताया। यानी ऐसा पल, जिसे देखकर लगे कि सामने किसी फिल्म का क्लाइमेक्स चल रहा है। वहीं कई लोगों ने लिखा कि इस कपल ने 'Relationship Goals' का स्तर ही बदल दिया है।

कुछ लोगों को इस तरह का प्रपोजल नहीं आया पसंद 

सभी लोग इससे प्रभावित नहीं थे। कई यूजर्स ने कहा कि प्यार अपनी जगह है, लेकिन किसी भी रिश्ते को साबित करने के लिए जान जोखिम में डालना सही नहीं है। उनका मानना है कि सोशल मीडिया पर ऐसे स्टंट वायरल होने से दूसरे लोग भी इन्हें दोहराने की कोशिश कर सकते हैं।

फिर भी एक बात साफ है। Gen Z के लिए यह सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि इंटरनेट कल्चर का हिस्सा बन चुका है। इसी वजह से यह प्रपोजल कुछ घंटों में मीम्स, रील्स, AI तस्वीरों और हजारों पोस्ट का विषय बन गया। आज सोशल मीडिया पर यही सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है "क्या यह अब तक का सबसे यादगार प्रपोजल था?"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें