फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

फर्टाइल महिलाओं को भाती है ऐसे मर्दो की महक

Thu, 18 Jul 2013 07:37 AM IST
इंटरनेट डेस्क
एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि कैसे महिलाएं पुरूषों के टेस्टोरेन की महक के हिसाब से अपनी सेक्स संबंधी प्राथमिकता बदल देती हैं।


इस रिसर्च में पुरूषों को टीशर्ट दिए गए जिसे उन्हें लगातार दो रातों तक पहनकर रखना था, इस दौरान इन पुरूषों को सेंट, साबुन, डिटरजेंस, ड्रिंकिंग और स्मोकिंग, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, चीज जैसी चीजें खाने की मनाही थी।

पढ़ें: सेक्स को करें एन्जॉय, फर्टिलिटी भी बढ़ाएं
इसके बाद महिलाओं को पुरूषों की इन टीशर्ट्स को सूंघकर उनसे सेक्सीएस्ट स्मैल और अच्छी स्मैल के लिए 1 से 10 तक की रेटिंग देनी थी। इसके साथ ही महिलाओं को कई सवालों के जवाब देने थे जिसमें उनके पीरियड्स से लेकर उनके हार्मोनल कंट्रासेप्शन के सवाल भी शामिल थे।
विज्ञापन


इधर शोधकर्ताओं ने पुरूषों के टेस्टोरेन लेवल और हार्मोंस के नमूने भी लिए। इस रिसर्च में नतीजे में ये पाया गया कि जो महिलाएं सबसे ज्यादा फर्टाइल सिचुएशन में थी उन्होंने उन पुरूषों की सेक्सी स्मैल पहचान ली जिनका टेस्टोरेन लेवल हाई था।

यानी अनजाने में ही सही लंकिन महिलाएं उन पुरूषों को अधिक प्राथमिकता देती हैं जिनका टेस्टोरेन हार्मोंन लेवल हाई होता है।

देखें: क्या कभी देखी हैं ऐसी अजीबो-गरीब ब्रा?
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें