फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस इंडिया 2019 सुमन राव को ऋषिकेश के योगी अमृतराज ने दिए थे जीत के मंत्र

विज्ञापन
1 of 4
suman rao - फोटो : amar ujala
फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 का खिताब सुमन राव ने अपने नाम किया। शिवानी जाधव इस प्रतियोगिता की फर्स्ट रनरअप बनीं और श्रेया शंकर सेकेंड रनर अप रहीं। स्टेज पर बेहद खुश और कॉन्फिडेंट नजर आने वाली इन सुंदरियों की पर्दे के पीछे की दुनिया अलग होती है। कॉम्पिटिशन से पहले करीब एक महीने तक इन लोगों की ट्रेनिंग होती है। इस दौरान इन सभी में जीतने को लेकर तनाव होता है। प्रतियोगिता के अंतिम दिनों में योगी अमृतराज ने सभी सुंदरियों को योग प्राणायाम, ध्यान द्वारा इससे बाहर निकलने में मदद की।

फिनाले से तीन दिन पहले सभी 30 सुंदरियों को दिमागी रूप से मजबूत रहने को लेकर सेशन दिए गए। इसके लिए तीन दिन 12, 13 व 15 जून सुबह के समय दो-दो घंटे के सेशन हुए। ये सेशन योगी अमृतराज ने लिए। इन तीन दिनो में सभी सुंदरियों को सकारात्मक रहने का ज्ञान दिया। 
विज्ञापन

2 of 4
amar ujala - फोटो : suman rao
रिजल्ट की चिंता न करें
गीता में कहा गया है कर्म करो फल की चिंता मत करो, इससे आत्मबल मिलता है। यह मंत्र मिस इंडिया में भाग लेने आईं सभी प्रतियोगी लड़कियों को भी दिया गया था। योगी डॉ. अमृतराज ने उनसे कहा कि आप हमेशा अपना बेस्ट दीजिए। साथ ही अब तक जो हासिल हुआ, उसके लिए उन सभी को धन्यवाद दें, जिनका इसमें योगदान रहा। आगे के लिए हमेशा प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि अभी तक जो मिला, उसी में खुश रहें। जो गलतियां हुईं, उनसे सबक लें।
विज्ञापन

3 of 4
suman rao - फोटो : amar ujala
खुश रहने के लिए जरूरी है पॉजिटिव सोच
योगी डा. अमृतराज के मुताबिक अगर हमारे दिमाग में नकारात्मक बातें घुसी हुई हैं, तो हम काम मन से नहीं करेंगे और उसके रिजल्ट भी नेगेटिव आएंगे। इससे बचने के लिए जरूरी है कि हम खुश रहें। पूरे दिन खुश रहना भी एक प्रकार का मेडिटेशन है। साथ ही अपने अंदर कुछ इस तरह विचार विकसित करें -
-सबसे पहले हम अपने अंदर पॉजिटिव इमोशन पैदा करें।
-इससे पॉजिटिव एक्शन होगा और पॉजिटिव रिजल्ट आएगा।
-पावरफुल शब्द ‘थैंक्यू’ का प्रयोग करना न भूलें। 
विज्ञापन

4 of 4
invertis university - फोटो : invertis university
शिकायत नहीं, शुक्रिया करें
ज्यादातर मामलों में इंसान अक्सर स्वार्थी होता है। जीवन में आए बुरे वक्त में वह अच्छे समय का धन्यवाद देना भूल जाता है। वह बुरे समय को लेकर शिकायत करता रहता है। लेकिन इंसान को चाहिए कि वह जीवन में आए अच्छी चीजों के प्रति भी शुक्रिया का भाव रखें। जिस प्रकार परीक्षा में पास होने के लिए उसमें बैठना जरूरी है, उसी प्रकार सुख को समझने के लिए दुःख जरूरी है। इंसान को उसके जीवन में जो मिलता है उसके प्रति शायद ही कभी वह आभार या धन्यवाद प्रकट करता हो। इसलिए हमें अपने जीवन का मूल्यांकन करते रहना चाहिए और हमेशा उन बातों का ख्याल रखना चाहिए, जिससे भगवान ने हमें नवाजा है और उसका शुक्रिया अदा करना चाहिए। शुक्रिया अदा करना भी एक पूजा है। यह एनर्जी हमारे जीवन की सभी चिन्ताओं को खत्म कर आगे की राह दिखाती है।
(Advertorial)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें