बीती रात चीन के सान्या शहर में मिस वर्ल्ड के खिताब की घोषणा की गई। मेक्सिको की वनेसा पोन्स डी ल्योन ने मिस वर्ल्ड 2018 का खिताब जीता। थाइलैंड की निकोलिन पिचापा लिमनकन फर्स्ट रनर अप रहीं। भारत की अनुकृति वास टॉप 30 के लिए चुनी गईं, लेकिन उसके बाद वो टॉप 12 में जगह नहीं बना पाईं और कॉम्पीटिशन से बाहर हो गईं।
विज्ञापन
2 of 6
miss world 2018
- फोटो : twitter
26 साल की वेनेसा मेक्सिको के लिए मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली महिला हैं। वेनेसा का जन्म मेक्सिको के मुआनजुआटो शहर में हुआ। उनका कद 174 सेंटिमीटर है, उन्होंने इसी साल मई में मिस मेक्सिको का खिताब जीता था।
विज्ञापन
3 of 6
miss world 2018
- फोटो : twitter
वेनेसा को अंग्रेजी और स्पैनिश भाषाएं आती हैं, खाली वक्त में उन्हें आउटडोर गेम खेलना पसंद है। वह लड़कियों के पुनर्वास के लिए काम करने वाली एक संस्था के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में भी शामिल हैं। उन्होंने इंटरनेश्नल बिजनेस में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने मानवाधिकार में डिप्लोमा भी लिया है।
4 of 6
miss world 2018
- फोटो : twitter
वेनेसा नेनेमी नामक एक स्कूल में भी काम करती हैं, इस स्कूल में आदिवासी इलाकों के बच्चों को अलग-अलग संस्कृतियों की शिक्षा दी जाती है। उन्हें वॉलीबॉल खेलना पसंद है साथ ही उन्होंने स्कूबा डाइविंग में सर्टिफिकेट प्राप्त किया है।
विज्ञापन
5 of 6
miss world 2018
- फोटो : twitter
इस सवाल का जवाब देकर Miss World बनीं वनेसा पोन्स डी ल्योन
फाइनल राउंड में वेनेसा से सवाल पूछा गया कि मिस वर्ल्ड बनने पर वे किस तरह दूसरों की मदद करेंगी? इसके जवाब में वेनेसा ने कहा, ''मैं अपने पद का उसी तरह इस्तेमाल करूंगी जैसे पिछले तीन साल से करती आ रही हूं। हमें सभी का ध्यान रखना चाहिए, प्यार करना चाहिए। किसी की मदद करना बहुत मुश्किल काम नहीं है। आप जब भी कभी बाहर जाएं तो कोई ना कोई जरूर होगा जिसे मदद की दरकार रहती है। तो हमेशा मदद के लिए तैयार रहें।''
भारत की तरफ से इस बार मिस इंडिया 2018 अनुक्रीति वास ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वे टॉप 30 तक पहुंचने में कामयाब रहीं लेकिन उसके बाद उनका सफर थम गया। पिछले साल मानुषी छिल्लर ने 17 साल के अंतराल के बाद भारत को मिस वर्ल्ड खिताब जिताया था।