निफर लॉरेंस की कुल संपत्ति 9 अरब से भी ज्यादा है।
कूकी मारनी न्यूयॉर्क ग्लैडस्टॉन आर्ट गैलरी के मालिक है। उनकी और जेनिफर लॉरेंस की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। मारनी के बारे में कहा जा रहा है कि वो कला प्रेमी शख्स हैं और उनकी आर्ट गैलरी के क्लाइंट में हाई-प्रोफाइल हैं। पेज सिक्स के मुताबिक, लॉरा सिंपसन ने जेनिफर और कूली मारनी को मिलवाया था। कूकी मारनी की कुल संपत्ति 36 करोड़ के आसपसा है। जबकि, जेनिफर लॉरेंस की कुल संपत्ति 9 अरब से भी ज्यादा है।
कूकी मारनी ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से आर्ट हिस्ट्री की पढ़ाई की है। वो अमेरिका के मिडिलबरी, वर्मोंट में 1985 में पैदा हुए। हालांकि, कहा जा रहा है कि यह उनका एक्चुअल बर्थ डेट नहीं है। कुकी मारनी की कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर है। उनके पिता की भी आर्ट गैलरी थी। कूकी ने अपनी पढाई पूरी करने के बाद गैगोशियन गैलरी में काम किया और यहीं उनकी मुलाकात आर्ट एक्सपर्ट जेन ब्रिल, डेन कॉलेन और लूशियन स्मिथ से हुई। कूकी के इंस्टाग्राम पर 2 हजार फॉलोअर्स हैं।