बाॅडी टाइप के हिसाब से चुनें लहंगा
- फोटो : AI
स्किन टोन के हिसाब से चुनें लहंगे का कलर
लहंगे का रंग चुनते समय अपनी स्किन टोन और पसंद का ध्यान रखें। गहरे रंग पसंद हैं तो वाइन, रॉयल ब्लू, एमराल्ड ग्रीन और मरून ट्राई करें। वहीं सॉफ्ट लुक के लिए पीच, पेस्टल पिंक, लैवेंडर और आइवरी अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
ब्लाउज और दुपट्टे की ड्रेपिंग पर दें ध्यान
लहंगे का पूरा लुक सिर्फ स्कर्ट से तय नहीं होता। ब्लाउज की नेकलाइन, स्लीव्स और दुपट्टे की ड्रेपिंग भी काफी मायने रखती है। आप अपने कंफर्ट और पसंद के अनुसार डीप नेक, फुल स्लीव्स, हाफ स्लीव्स या लॉन्ग ब्लाउज चुन सकती हैं।
लहंगा खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
लहंगा खरीदने से पहले उसकी फिटिंग, फैब्रिक और वजन जरूर चेक करें। ऐसा डिजाइन चुनें जिसमें आप आसानी से चल-फिर और डांस कर सकें। याद रखें, सबसे खूबसूरत लुक वही होता है जिसमें आप कॉन्फिडेंट और कंफर्टेबल महसूस करें।