फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Raincoat: रेनकोट भी आपको दे सकते हैं स्टाइलिश लुक, खरीदने से पहले जानें क्या है आजकल ट्रेंड में

Wed, 24 Jul 2024 10:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बारिश के पानी से बचने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी पाना चाहती हैं तो ऐसे रेनकोट का चयन करें, जो आपके लुक को खास बनाएं।
विज्ञापन
रेनकोट - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंचन चौहान
विज्ञापन


अगर आप बारिश के पानी से बचने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी पाना चाहती हैं तो ऐसे रेनकोट का चयन करें, जो आपके लुक को खास बनाएं। मानसून के मौसम की, ठंडी-ठंडी फुहारें न सिर्फ दिल को खुश करती हैं, बल्कि मन को भी तरोताजा कर देती हैं। लेकिन जब कपड़े भीग जाते हैं तो परेशानी भी होती है। भीगने से बचने के लिए हम छाते या रेनकोट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि छाते में हम भीग ही जाते हैं और रेनकोट में असहजता लगती है। ऐसे में क्यों न आप स्टाइलिश रेनकोट ट्राई करें, जैसे- रबर रेनकोट और फ्लोरल प्रिंट रेनकोट। इनमें आप कंफर्टेबल भी रहेंगी और स्टाइलिश भी दिखेंगी।

फ्लोरल प्रिंट

अगर आपको साधारण रेनकोट उबाऊ लगते हैं तो आप मानसून में अपनी ड्रेस की तरह फ्लोरल पैटर्न वाले रेनकोट चुन सकती हैं। इस तरह के रेनकोट आपको एक कूल और ट्रेंडी लुक देते हैं। ये आपको अच्छी तरह से कवर करते हैं, जिससे आप बारिश में भीगने से बच जाती हैं।
विज्ञापन


लेदर लुक है खास

आपने देखा होगा कि आजकल लेदर लुक में सबसे अलग नजर आने वाले रेनकोट चलन में हैं। ये देखने में ऐसे लगते हैं, जैसे आपने लेदर कोट पहन रखा हो, लेकिन होेते ये रेनकोट ही हैं। इनका फैब्रिक थोड़ा मोटा होता है, जिसमें से बारिश की एक भी बूंद रेनकोट को पार नहीं कर पाती। इन रेनकोट में कलर्स की भरमार है, जैसे कि रेड, ब्लू, यलो, ब्लैक, ग्रीन आदि। इनमें से ब्लैक कलर के रेनकोट सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

जैकेट स्टाइल

जैकेट स्टाइल में रेनकोट को कैरी करना आसान होता है। यह आपके लुक को खास बनाता है और बारिश के पानी से भी सुरक्षित रखता है, जिससे कपड़े गीले नहीं होते। इस तरह के रेनकोट में ब्राइट रेड कलर मूड को खुशनुमा बनाने का काम करता है।

पोल्का डॉट है हटके

अगर आपको पर्पल कलर पसंद है तो आप इस शेड में पोल्का डॉट वाले रेनकोट चुन सकती हैं। इस तरह के रेनकोट आपकी पूरी ड्रेस को कवर करते हैं और आपके लुक को आकर्षक बनाते हैं। इनको पहनकर आप आसानी से बारिश में भी बाहर निकल सकती हैं और बारिश का आनंद ले सकती हैं। बाजार में यह बच्चों के माप में भी मौजूद हैं।

हुडेड

हुडेड रेनकोट उन महिलाओं के लिए आदर्श होते हैं, जो अपने सिर और बालों को भीगने से बचाना चाहती हैं। ये रेनकोट अक्सर लंबे होते हैं, जिनमें बड़ी-सी कैप होती है, जो आपको पूरी तरह कवर करती है। हुडेड रेनकोट्स स्टाइलिश होने के साथ ही बेहद उपयोगी भी होते हैं।

ट्रेंच कोट है खास

ट्रेंच कोट रेनकोट बारिश से बचने के लिए एक क्लासिक और एलीगेंट ऑप्शन है। यह आपको प्रोफेशनल और स्मार्ट लुक देता है, जिसमें आप बेहद स्टाइलिश नजर आती हैं। यह विशेष रूप से ऑफिस गोइंग महिलाओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है।

पैंट और लॉन्ग रेनकोट

ये बहुत ही स्टाइलिश लगते हैं। हालांकि महिलाएं इनको पहनने में असहज महसूस करती हैं, लेकिन जो महिलाएं पैंट, प्लाजो, जंप सूट आदि पहनती हैं, वे इसका चयन कर सकती हैं, क्योंकि ये आपके कपड़ों को भीगने से बचाते हैं। इनमें स्टाइलिश दिखने के लिए आप नियॉन कलर को चुनें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें