फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Floral Print Outfit: गर्मी के मौसम में लड़कियों को भा रहे फ्लोरल प्रिंट के ऐसे आउटफिट

Wed, 19 Jun 2024 09:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी की तपिश आपको हल्के कपड़ों की ओर ले जाती है। ऐसे में आरामदायक कपड़ों में फ्लोरल आउटफिट्स न केवल सुकून देंगे, बल्कि आप खूबसूरत भी दिखेंगी।
विज्ञापन
Floral Print Outfit - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रज्ञा पाण्डेय
विज्ञापन


गर्मी की तपिश आपको हल्के कपड़ों की ओर ले जाती है। ऐसे में आरामदायक कपड़ों में फ्लोरल आउटफिट्स न केवल सुकून देंगे, बल्कि आप खूबसूरत भी दिखेंगी। इस मौसम में फ्लोरल प्रिंटेड आउटफिट्स का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। आम महिलाओं से लेकर सेलिब्रिटीज तक फ्लोरल प्रिंटेड कपड़ों की दीवानी हो रही हैं। ये आउटफिट्स आरामदायक होने के साथ-साथ फैशनेबल भी लगते हैं। गरमियों में आप अपने आउटफिट को स्टाइलिश दिखाने के लिए कई तरह के प्रयोग करती हैं। क्यों न सेलिब्रिटीज की तरह आप भी फ्लोरल आउटफिट को कैरी करें और खूबसूरत दिखें।

सस्ते दामों में उपलब्ध

आरामदायक और स्टाइलिश फ्लोरल प्रिंट आउटफिट आपके बजट में हैं, जो कि बहुत महंगे नहीं आते हैं। खास बात यह है कि आपको कहीं भी बाजार में फ्लोरल प्रिंट के आउटफिट बहुत ही सस्ते दामों पर मिल जाएंगे। इनको खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं है। ये आउटफिट्स न केवल देखने में काफी खूबसूरत होते हैं, बल्कि इनको कैरी करना भी बेहद आसान होता है।
विज्ञापन


ट्रेंड में साड़ियां

फ्लोरल साड़ियां आजकल अपने स्टाइल की वजह से काफी पसंद की जा रही हैं। ऐसे में आप इनको इस मौसम में पहन सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट की साड़ियों में आप अपने बालों को खुला रखें और लाइट ज्वेलरी का इस्तेमाल करें। फ्लोरल प्रिंट साड़ियों के साथ लाइट ज्वेलरी आपको एक प्यारा लुक देती है और आप खास नजर आती हैं।

लॉन्ग एवं शॉर्ट ड्रेस

अगर आप किसी दिन की पार्टी में सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो फ्लोरल प्रिंट लॉन्ग या शॉर्ट ड्रेस आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। बस, आप इसके साथ हेयर स्टाइल का खास ध्यान रखें।

अनारकली सूट

यह सभी तरह की महिलाओं के लिए एक बेहतरीन आउटफिट है। इसे आप अपने घर के कार्यक्रमों के साथ ही बाहर पार्टी में भी पहन सकती हैं। अनारकली शूट बहुत ग्रेसफुल होता है, इसलिए आप इसे बिना किसी ज्वेलरी के भी पहन सकती हैं।

स्लिट ड्रेस

आप कहीं बाहर घूमने जा रही हैं तो फ्लोरल प्रिंट की स्लिट ड्रेस पहनें। यह दिखने में स्टाइलिश और पहनने में आरामदायक होती है। स्लिट ड्रेस के साथ आप केवल ईयररिंग पहनें। इससे आप स्टाइलिश और स्मार्ट दिखेंगी।

जयकीर्ति सिंह, फैशन डिजाइनर

आजकल फ्लोरल प्रिंट ट्रेंड में है। यह अस्सी-नब्बे के दशक में भी खूब पसंद की जाती थी, जो कि फिर से ट्रेंड में वापस आ गई है। फ्लोरल प्रिंट्स के आउटफिट्स मौसम के कारण भी चलन में वापस आए हैं। इन आउटफिट्स को न केवल पहनना आसान है, बल्कि ये सॉफ्ट फ्रैबिक से बने होते हैं। बहुत-सी महिलाएं फ्लोरल प्रिंट्स के परिधानों को पहनना पसंद करती हैं। इनको पहनने से न केवल फ्रेश फील होता है, बल्कि ये किफायती भी होते हैं। आप अपने व्यक्तित्व के अनुसार फ्लोरल प्रिंट में छोटे और बड़े फूलों की ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। कॉलेज जाने वाली लड़कियां फ्लोरल प्रिंट में हल्के रंग की कॉटन ड्रेस पहन सकती हैं। छोटे बच्चों में लड़कियों के लिए फ्लोरल प्रिंट की फ्रॉक और स्कर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें