फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में 'व्हाइट लुक' से इन खूबसूरत सेलिब्रिटीज ने बनाया सबको दीवाना, आप भी लें कुछ टिप्स

Tue, 30 Apr 2019 10:01 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी के मौसम में जब बात सबसे कूल और कंफर्टेबल रंग की बात आती है तो ज्यादातर लोगों की पसंद व्हाइट कलर ही होता है, जो ना सिर्फ आंखो को सुकून देता है बल्कि एक अलग स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करता है। यह एक ऐसा रंग है जिसे आप किसी भी दूसरे रंग के साथ बड़ी आसानी से मैच कर सकते हैं। तो इस गर्मी के मौसम में खुद को बेहतर स्टाइल करने के लिए फैशन दिवाज से लीजिए फैशनेबल और ट्रेंडी समर लुक टिप्स।

 
विज्ञापन

2 of 6
आंखों को सुकून देने वाला सफेद रंग सभी पर फबता है। दिया मिर्जा का व्हाइट समर लुक बेस्ट एथिनिक गोल्स दे रहा है। डिज़ाइनर रॉकी स्टार की सफेद काफ लेंथ ड्रेस में दिया खबूसूरत लग रही हैं। लाइट मेकअप, बालों में कर्ल्स और ब्लॉक हील्स के साथ ये लुक पूरा किया गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
सोनाक्षी सिन्हा का कूल समर लुक हर महिला पर जचेगा। सफेद टैंक टॉप पर मैचिंग शर्ट और ब्लू डेनिम कभी फैशन ट्रेंड से बाहर नहीं हो सकता। 'गॉर्जियस सोना' ने न्यूड लिपस्टिक, स्ट्रेट हेयर स्टाइल इ साथ लुक कम्पलीट किया। इस लुक को आप एयरपोर्ट, डेट, ब्रंच या शॉपिंग करते समय कैरी कर सकते हैं। 

 

4 of 6
सौंदर्य प्रसाधन की मल्टीनेशनल कंपनी 'एसटी लाउडर' की भारतीय ब्रांड एम्बेसडर डायना पेंटी के सफेद शर्ट और ब्लू डेनिम लुक पर आप भी फिदा हो जाएंगे। फैशनइस्टा डायना का कोई भी 'फैबुलस' होता है। वहीं दूसरे लुक में डायना ने सफेद फ्लेअर्ड ट्रॉउजर के साथ मैचिंग सफेद टॉप और ब्लेजर पहना है। उनका सिंपल लेकिन परफेक्ट लुक बेस्ट समर ड्रेसिंग गोल्स दे रहा है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
नीदरलैंड ब्रांड 'टॉमी हिलफिगर' के सफेद टॉप, ब्लैक बॉडीकॉन स्कर्ट और सफेद स्नीकर्स में जाह्नवी कपूर समर स्पोर्टी लुक गोल्स दे रही हैं। कॉलेज गोइंग लड़कियों के लिए ये समर लुक बेस्ट है। लाइट मेकअप, हाई पोनीटेल के साथ जाह्नवी कपूर ने लुक पूरा किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्टाइल दीवा करीना कपूर खान हमेशा अपने गजब के फैशन सेंस को लेकर चर्चाओं में रहती हैं और हमेशा अपने स्टाइल से इम्प्रेस कर लेती हैं। करीना का ये व्हाइट लुक समर नाईट पार्टी में महफ़िल लूट लेगा। हाई नेक बेल्ट टाईड सफेद टॉप के साथ लाल ट्रॉउजर वाला कैसुअल लुक आप पर भी फबेगा। करीना ने क्लीन मेकअप और बन हेयर स्टाइल के साथ लुक पूरा किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें