फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की वो छह अभिनेत्रियां जो वजन कम कर बनीं 'फैशन क्वीन'

Sat, 23 Nov 2019 06:44 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : instagram
बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सारी अभिनेत्रियां है जो कभी मोटी हुआ करती थीं, लेकिन आज उनका नाम बॉलीवुड से लेकर फैशन की ऐ-लिस्ट में शुमार हैं।  फैट से फिट बनाने के लिए इन अभिनेत्रियों ने कड़ी मेहनत की और आज इसका नतीजा सामने है। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : instagram
फिल्मों में आने से पहले परिणीति बहुत सिंपल और काफी मोटी हुआ करती थीं। इंडस्ट्री में एंट्री पाने के लिए उन्होंने न सिर्फ अपना वजन कम किया, बल्कि इसे मेंटेंन भी किया है। कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनका वजन 86 किलो था और उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए करीब 28 किलो वजन कम किया था। परिणीति चोपड़ा का फैशन स्टेटमेंट भी निराला है। 30 वर्षीय परिणीति के फैशन स्टेटमेंट में काफी बदलाव देखने को मिला है। हालांकि परिणीति अपने बेसिक लुक्स और अटायर के लिए भी जानी जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : instagram
बचपन से ही आलिया को फिल्मों में एक्टिंग करने का सपना था और यह सपना पूरा भी हुआ। उन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने करीब 16 किलो वजन घटाया था। खास बात यह थी कि आलिया ने ये वजन महज तीन हफ्तों में कम किया था। इस फिल्म से पहले आलिया का वजन 68 किलो था। करण जौहर ने उन्हें इस फिल्म के लिए साइन करने से पहले यह शर्त रखी थी कि लीड रोल में आने के लिए उन्हें अपना वजन कम करना होगा। आलिया ने इसे एक चुनौती की तरह लिया और तीन महीने में 16 किग्रा वजन कम किया। गली ब्वॉय और राजी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली आलिया भट्ट आज फैशनइस्टा की ऐ-लिस्ट में आती हैं। 

4 of 7
- फोटो : instagram
बॉलीवुड में सफलता का स्वाद चख रहीं एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्मों से लोगों के दिल में जगह बना चुकी हैं। फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। आज सारा लड़कियों के लिए फैशन आइकॉन बन गई हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्मों में आने से पहले सारा 96 किलो की थी। आज सारा की गिनती इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेज में होती है। सारा के लिए ये जर्नी आसान नहीं थी। इस गजब के ट्रान्सफॉर्मेशन के लिए उन्होंने कड़ी मशक्कत की थी। फैट से फिट होने के लिए सारा ने चार महीने बहुत मेहनत की थी। इन चार महीनों में सारा ने 30 किलो वजन घटाया था। बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया की सेंसेशन सारा अली खान को उनके पारंपरिक अवतार में ज्यादा पसंद किया जाता है और फैशन स्टेटमेंट भी उम्दा है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : instagram
भूमि की पहली फिल्म थी 'दम लगा के हइशा' उस समय वह बहुत मोटी थी, लेकिन अपनी दूसरी फिल्म 'मनमर्जियां' में उन्होंने अपना काफी वजन कम किया। इस फिल्म में न जाने कितने लोग तो उन्हें पहचान तक नहीं पाए। आज भूमि के किसी भी लुक को देखकर लोग देखते ही रह जाते हैं क्योंकि फिटनेस से लेकर फैशन तक भूमि में बड़े बदलाव आए हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : instagram
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सोनाक्षी का वजन 90 किलो था। अपना डेब्यू करने से पहले उन्होंने 30 किलो वजन कम किया था। दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का दिन पर दिन बदलता फैशन स्टेटमेंट तारीफ के लायक है और इसके चलते लगातार सुर्खियों में भी रहती हैं। इंडस्ट्री में एंट्री के समय से लेकर आज उनकी फिटनेस हो या स्टाइल दोनों में काफी सकारात्मक बदलाव आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : instagram
जब फैशन गोल्स की बात होती है तो स्टाइल डीवा कही जाने वाली 'मसक्कली' सोनम कपूर आहूजा का नाम सबसे ऊपर आता है। कौन से सीजन में कैसा स्टाइल कैरी करना है ये सोनम बेहतर तरीके से जानती हैं।अक्सर स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक या इंटरनेशनल फैशन लुक के लिए भी चर्चाओं में रहती हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लेवल के फैशन शो में लगातार हिस्सा लेने वाली सोनम फिट टू फैशन का उम्दा उदाहरण हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें