फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसेज इंडिया 2021 सेकेंड रनरअप सुचेता ने तोड़ा मॉडलिंग स्टीरियोटाइप, दिखाया हुनर का जलवा

Thu, 08 Sep 2022 05:52 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिसेज इंडिया 2021 की सेकेंड रनर अप डॉक्टर सुचेता वंजरी ने लंदन के 100 सक्सेसफुल वुमन इवेंट में तुर्की डिजाइनर के लिए रनवे पर वॉक किया। पांच फुट तीन इंच लंबी सुचेता ने इस वॉक के जरिए मॉडलिंग के स्टीरियोटाइप को भी तोड़ा। जिसमे मॉडलिंग के लिए पतली और लंबी लड़कियों को ही चुना जाता है।
विज्ञापन
डॉक्टर सुचेता वंजरी लंदन में 100 सक्सेसफुल वुमन इवेंट के रनवे पर वॉक करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं 'जहां चाह वहां राह'। मिसेज इंडिया 2021 की सेकेंड रनरअप सुचेता वंजरी ने इस बात को सही साबित कर दिया है। लंदन की जमीं पर विदेशी डिजाइनर के कपड़ों पर जब वो रनवे पर वॉक करने निकलीं तो उन्होंने मॉडलिंग के सारे अनकहे नियमों को तोड़ दिया। सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने के बाद ये सुचेता का पहला विदेशी प्रोजेक्ट था। जिसमे वो तुर्की के डिजाइनर के लिए रनवे पर पहुंची। बता दें कि हर साल दुनियाभर की सक्सेसफुल महिलाओं को लेकर इवेंट प्रायोजित किया जाता है। जिसका नाम है '100 सक्सेसफुल वुमन'। इस कार्यक्रम में अलग-अलग देशों की महिलाएं शामिल होती हैं। जो बिजनेस के साथ ही दूसरे कार्यक्षेत्रों में मुकाम हासिल की हैं। 

विज्ञापन

सुचेता वंजरी बोरो ऑफ बर्नेट, लंदन के मेयर से मिलीं - फोटो : अमर उजाला
इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन सारी महिलाओं को एक मंच पर इकट्ठा करना है। जिससे वो मिल सकें और अपने विचार और काम के अनुभव को आपस में साझा कर सकें। इस साल 2022 का '100 सक्सेसफुल वुमन इवेंट' लंदन में आयोजित किया गया था। 26 से 28 अगस्त तक चले इस इवेंट में कई कार्यक्रमों को शामिल किया गया था। इस इवेंट में रनवे मॉडलिंग के लिए पहुंची मिसेज इंडिया सेकेंड रनर अप सुचेता वंजरी ने अपने पहले इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के अनुभव को अमर उजाला के साथ साझा किया।
विज्ञापन

सुचेता वंजरी पेशे से डेंटिस्ट हैं। उन्होंने पैरोडॉन्टियोलॉजी एंड ओरल इंप्लांटियोलॉजी में एमडीएस किया है। काम के साथ ही सुचेता अपने मॉडलिंग के पैशन पर ध्यान दे रही हैं।

100 सक्सेफुल इंवेट, लंदन के रनवे पर चलने का मौका कैसे मिला
इस सवाल के जवाब में सुचेता ने बताया कि साल 2021 में द इंटरनेशनल ग्लैमर प्रोजेक्ट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया सेकेंड रनर अप का खिताब जीता। इस प्रतियोगिता के विनर के रूप में मुझे इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के लिए चुना गया। 
सुचेता बताती हैं कि इस प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलता है। मिसेज इंडिया के सेंकेड रनरअप के रूप में उन्होंने लंदन के रनवे पर वॉक किया। 100 सक्सेसफुल वुमन इवेंट में कई सारे कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जिसमे मीट एंड ग्रीट इवेंट, रेड कार्पेट इवेंट, लेक्चर इवेंट और इंटरनेशल डिजाइनर के रैंपवॉक शामिल थे। जिसमे सुचेता ने तुर्की के डिजाइनर टुनसर टोनन के कपड़ों में रनवे पर वॉक किया। सुचेता बताती हैं कि 'इस रनवे पर वो अकेली भारतीय थीं।' रनवे पर वॉक करने के साथ ही सुचेता ने मॉडलिंग के खास स्टीरियोटाइप को भी तोड़ा। 

किस तरह के स्टीरियोटाइप को तोड़ा गया
सुचेता कहती हैं कि आमतौर पर हम सबने कपड़ों की मॉडलिंग के लिए उन्हीं लड़कियों को देखा है जो पतली और लंबी होती है। वो बताती हैं कि रनवे मॉडलिंग के लिए 5'8 इंच हाइट की लड़कियों को लिया जाता है। इससे कम कद की लड़कियों को कहा जाता है कि आपको रनवे वॉक के लिए कोई नहीं लेगा। लेकिन केवल 5'3 इंत का कद होने के बावजूद उन्हें इस रनवे पर वॉक करने का मौका मिला। इस वॉक के जरिए सुचेता ने एक खास स्टीरियोटाइप को तोड़ा। सुचेता लड़कियों को खास संदेश देते हुए कहती हैं- 'आपको जो चाहिए वो आप हासिल कर सकती हैं। बस आपके अंदर उसे पाने का जुनून और जज्बा होना चाहिए। अपने आपको किसी बंधन में मत बांधिए कि आपके पास कद या रंगरूप नही है। अगर आपको खुद पर भरोसा है तो रास्ता अपने आप मिल जाता है।' 

बॉडी निगेटिविटी पर क्या बोलीं सुचेता
सुचेता बॉडी निगेटिविटी पर कहती हैं हम लोगों को अपने शरीर में कमी देखने की आदत होती है। इस आदत को खत्म करने की जरूरत है। और कहा कि अपने शरीर को वैसा ही अपनाओ जैसा वो है। इसके बाद मौके भी मिल जाएंगे। बता दें सुचेता पेशे से डॉक्टर हैं लेकिन पिछले दो सालों से लगातार वो अपने पैशन को पूरा करने में लगी हैं। साल 2020 से ही वो अलग अलग प्रोजेक्ट के जरिए मॉडलिंग के काम से जुड़ी हैं। इसके साथ ही वो अपना पूरा समय अपने पेशे डाक्टरी पर भी दे रही हैं। 

मॉडलिंग के पैशन को पूरा करने में कैसी मुश्किलें आईं
सुचेता बताती हैं कि मॉडलिंग के पैशन को पूरा करने में बॉडी निगेटिवटी सामने आई। जब उन्हें भी इस बात का एहसास होता था कि वो बाकी मॉडल्स के जितनी लंबी या स्लिम फिगर वाली नहीं है। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ये पैजेंट जीता। इसके साथ ही सुचेता कहती हैं कि समय और पैसे की भी दिक्कते मॉडलिंग के बीच में आती हैं। लेकिन इन सारे चैलेंज को उन्होंने पूरा किया। जिसमे उनके पति और परिवार ने भी काफी सहयोग दिया। 
सबसे आखिर में वो कहती हैं कि अपने कद और वजन के बारे में निगेटिव बातों को छोड़कर उन्होंने खुद को वैसा ही स्वीकारा तब उन्हें कामयाबी मिली और उनका पहला रनवे वॉक इंटरनेशनल लेवल पर था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें