टॉलीवुड से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली 'तापसी पन्नू' 'ब्यूटी विथ ब्रेन' के नाम से सिनेमा जगत में जानी जाती हैं। हालांकि, भले ही उनके स्टाइल की चर्चा उतनी न हो लेकिन तापसी ने बीते कुछ सालों में अपने स्टाइल में गजब के बदलाव करके ये साबित कर दिया है कि वो अपनी अलग पहचान बनाना जानती हैं। 'मिशन मंगल' के प्रमोशन के दौरान अगर आपने तापसी के लुक्स पर गौर नहीं किया तो जरूर करें क्योंकि इस बीच तापसी ने साड़ी के साथ जबरदस्त प्रयोग किए हैं।