फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ इस अंदाज में 'मेहंदी सेरेमनी' में पहुंची स्वरा भास्कर, आप भी कर सकती हैं ट्राय

Fri, 10 Jul 2020 05:15 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
स्वरा भास्कर हाल ही में एक मेंहदी सेरेमनी में पहुंची - फोटो : Instagram
बॅालीवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हाल ही में एक मेंहदी सेरेमनी में पहुंची, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम अकांउट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में स्वरा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस समय मानसून का सीजन चल रहा है जिसे देखते हुए स्वरा ने एकदम परेफ्कट लुक चुना है।

अगर आप भी इस समय किसी शादी में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो स्वरा के इस लुक को कॅापी कर सकते हैं। आपको बता दें कि स्वरा अपने मामा के मेंहदी सेरेमनी में गई थीं, जिसमें उन्होंने बेहद ही सुंदर डिजाइनर साड़ी पहन रखी थी। अगली स्लाइड्स में देखिए स्वरा के खूबसूरत लुक की एक झलक...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
स्वरा ने मेंहदी सेरेमनी में फेमस हैंडलूम फैशन ब्रांड 'रॉव मैंगो' की डिजाइनर सिल्क साड़ी पहनी हुई थी - फोटो : instagram
डिजाइनर साड़ी
  • स्वरा ने मेंहदी सेरेमनी में फेमस हैंडलूम फैशन ब्रांड 'रॉव मैंगो' की डिजाइनर सिल्क साड़ी पहनी हुई थी। इस साड़ी को स्वरा ने "रॅाव मैंगो" के कलेक्शन "रंगीन रानी" से लिया था। इस साड़ी में लगा रानी पिंक कलर का ब्रॉड बॉर्डर बहुत ही सुंदर लग रहा है।
विज्ञापन

3 of 8
स्वरा ने जो डिजाइनर साड़ी पहनी हुई थी उसकी कीमत 11,800 रुपए है - फोटो : Instagram
साड़ी की कीमत
  • स्वरा ने जो डिजाइनर साड़ी पहनी हुई थी उसकी कीमत 11,800 रुपए है। आप इसे इसे "रॉव मैंगो" की ऑफीशियल शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।

4 of 8
स्वरा ने मेंहदी सेरेमनी में साड़ी के साथ पिंक कलर का मैचिंग ब्लाउज पहना हुआ था - फोटो : Instagram
डिजाइनर ब्लाउज
  • स्वरा ने मेंहदी सेरेमनी में साड़ी के साथ पिंक कलर का मैचिंग ब्लाउज पहना हुआ था। इस ब्लाउज को भी फैशन लेबल 'रॉव मैंगो' के 'रूही' कलेक्शन से ही पिक किया गया था। आजकल गोटा पट्टी वर्क का ट्रेंड काफी चल रहा है, इस ब्लाउज में भी फाइन गोटा पट्टी वर्क ही किया गया था।
विज्ञापन

5 of 8
स्वरा ने जो डिजाइनर ब्लाउज पहना हुआ था उसकी कीमत  14,800 रुपए है - फोटो : Instagram
डिजाइनर ब्लाउज की कीमत
  • स्वरा ने जो डिजाइनर ब्लाउज पहना हुआ था उसकी कीमत 14,800 रुपए है। किसी भी अच्छे लोकल फैशन डिजाइनर से आप डिजाइनर ब्लाउज रिक्रिएट करवा सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
स्वरा ने "लाइट वॉटर प्रूफ मेकअप" ही किया हुआ था - फोटो : Instagram
मेकअप
  • स्वरा ने मानसून के मौसम को देखते हुए ही मेकअप किया हुआ था। इस मौसम में "लाइट वॉटर प्रूफ" मेकअप करना चाहिए। स्वरा ने भी "लाइट वॉटर प्रूफ मेकअप" ही किया हुआ था। स्वरा ने गालों पर पीच कलर का ब्लश ऑन और होंठों पर न्यूड पिंक शेड की लिपस्टिक और आंखों पर स्वरा ने केवल लाइट मस्कारा और आइलाइनर लगाया था।
विज्ञापन

7 of 8
स्वरा ने बालों में सेंटर पार्टिंग के साथ लो बन बनाया था - फोटो : instagram

हेयर स्टाइल

  • स्वरा ने हेयर स्टाइल भी मौसम के हिसाब से ही बनाया था। इस सेरेमनी में स्वरा ने बालों में सेंटर पार्टिंग के साथ लो बन बनाया था। यह हेयर स्टाइल गर्मी और बारिश के मौसम आरामदायक रहता है।
विज्ञापन

8 of 8
स्वरा ने लाइट वेट की गोल्ड ज्वेलरी पहन रखी थी - फोटो : insatgram

ज्वेलरी

  • स्वरा ने लाइट वेट की गोल्ड ज्वेलरी पहन रखी थी। अपने मामा की मेंहदी सेरेमनी में स्वरा ने गोल्ड चेन के साथ हैवी पेंडेंट और ईयरिंग्स पहनी थी।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें