आज के समय में पहनावा सिर्फ शरीर ढकने का जरिया नहीं, बल्कि व्यक्तित्व दिखाने का एक तरीका बन गया है। खासकर गर्मियों में हल्के फैब्रिक, सौम्य रंग और स्टाइलिश डिजाइनों की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में मॉडेस्ट फैशन यानी ऐसे कपड़े जो ट्रेंडी भी हों और मर्यादा के दायरे में भी हों युवाओं और महिलाओं के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है। मुस्लिम महिलाओं के लिए अबाया में कई शानदार डिजाइनर विकल्प मौजूद हैं। अबाया हो या को-ऑर्ड सेट हो, ये परिधान आज के फैशन वर्ल्ड में नए आत्मविश्वास और कूल अंदाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। आइए जानें ऐसे ही कुछ स्टाइलिश आउटफिट्स के बारे में जो इस गर्मी में आपका लुक फैशनेबल बना देंगे और कंफर्ट भी देंगे।
केस्टेन को-ऑर्ड सेट
इस तरह का को-आर्ड सेट आरामदायक और आकर्षक लगता है। गर्मियों के लिए एक परफेक्ट चयन हो सकता है। केस्टेन को-ऑर्ड सेट अपनी सादगी और फ्री-फ्लोइंग स्टाइल से लोगों को आकर्षित करता है। इसे लेयरिंग के साथ पहनना भी बेहद आसान है। कैजुअल आउटिंग हो या शाम की कोई गेट-टुगेदर, यह आउटफिट आपके स्टाइल को कम्फर्ट के साथ निखारेगा।
टैंगियर को-ऑर्ड सेट
इस सेट में काफ्तान जैसी आस्तीन और क्रिंकल फैब्रिक का मिश्रण मिल जाता है, जो इसे गर्मियों के लिए आदर्श बनाता है। यह आउटफिट ट्रेडिशन और ट्रेंड का मेल है। इसे पारंपरिक डिज़ाइन को मॉडर्न कट्स और टेक्सचर के साथ मिलाकर इतना खास बनाया गया है कि आप इसे औपचारिक कार्यक्रमों से लेकर नॉर्मल डे आउटिंग तक पहन सकती हैं।
एलिया को-ऑर्ड सेट
इस तरह का को-आर्ड सेट प्लीटेड एलिगेंस के कारण कमाल का लुक देता है। यह सेट अपने सॉफ्ट, पाउडर लुक और प्लीटेड टेक्सचर से एक रॉयल फील दे सकता है। यह आउटफिट खासकर उन महिलाओं के लिए है जो अपनी स्टाइल स्टेटमेंट में ग्रेस और परिपक्वता को प्राथमिकता देती हैं। पार्टी, ऑफिस या फैमिली फंक्शन सबके लिए परफेक्ट विकल्प है।
अगादिर कोट स्टाइल अबाया
अबाया अब सिर्फ पारंपरिक पहनावा नहीं रह गया। अगादिर कोट स्टाइल अबाया एक ऐसा ऑप्शन है जो मॉडेस्ट फैशन को नई पहचान देता है। इसकी लंबी सिल्हूट और एलिगेंट डिज़ाइन गर्मियों में आपको शालीनता के साथ ग्लैमर भी देगा।
रबात जैकेट
स्टाइल में परिपक्वता चाहती हैं तो रबात जैकेट अपना सकती हैं। रबात जैकेट उन लोगों के लिए है जो अपने लुक में थोड़ा एक्सपेरिमेंट पसंद करते हैं। इसे किसी भी को-ऑर्ड सेट या सिंपल आउटफिट पर पहनकर एक स्टाइलिश और फॉर्मल अपील पाई जा सकती है। यह गर्मी में भी कंफर्टेबल और ट्रेंडी लुक देता है।