फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो तेलुगू अभिनेत्री जिसकी सादगी के आगे खूबसूरत हीरोइनें भी हैं फेल, देखें तस्वीरें

Tue, 03 Dec 2019 05:55 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : instagram
साईं पल्लवी दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की वो मशहूर अभिनेत्री हैं जो भले नई हों लेकिन दर्शकों के दिलों में अपनी जबरदस्त जगह बना चुकी हैं। अपनी पहली ही फिल्म 'फिदा' के साथ तेलगु अभिनेत्री साईं पल्लवी ने बेहतरीन छाप छोड़ी है। पल्लवी अपने अलग रोल के साथ-साथ अपनी सादगी भरी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। अधिकतर पारंपरिक परिधान में नजर आने वाली साईं बेबाक हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें साईं के खूबसूरत लुक।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : instagram
कुछ दिनों पहले फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में साईं की काफी चर्चा हो रही थी।वजह थी 'फेयरनेस क्रीम'! साईं ने 2 करोड़ रुपये का ऐड करने से मना कर दिया था। बाद में इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए साईं ने कहा था कि वो भारतीय हैं और उनका रंग सही है। साईं का मानना है कि इस तरह के विज्ञापन लोगों को खासकर महिलाओं को गलत संदेश देते हैं, इसलिए वो ऐसे किसी भी कैंपेन का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।
विज्ञापन

3 of 4
साई पल्लवी - फोटो : instagram
मीडिया से बातचीत के दौरान, साईं पल्लवी ने सौंदर्य प्रसाधनों के बारे में अपनी नापसंद को लेकर बात करते हुए कहा था कि वह सुंदर दिखने के लिए कभी भी मेकअप का इस्तेमाल नहीं करतीं। 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : social media
जब भी साईं बड़े पर्दे या फिर किसी अवार्ड फंक्शन में आती हैं, अपने सहज अभिनय, साधारण व्यक्तित्व और लुक से लोगों का दिल चुरा लेती हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें